कहीं आप नकली चीनी तो नहीं खा रहे? घर पर ऐसे करें मिलावटी शक्कर की पहचान, बेहद आसान है तरीका

Fake or Real Sugar: चीनी का स्टॉक खत्म होता दिख रहा है और डिमांड ज्यादा है. इसलिए कमी को पूरा करने के लिए चीनी में मिलावट की जा सकती है. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कहीं हम मिलावटी शक्कर तो नहीं खा रहे हैं. 

Fake or Real Sugar

चीनी में किस चीज की मिलावट हो सकती है? Image Credit- Freepik

चीनी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है, लेकिन इसके बावजूद चीनी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. हर रोज लोग किसी न किसी चीज को बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल करते हैं. चाय, मिठाई और ड्रिंक्स… भारत के ऐसे व्यंजन हैं जिनकी ज्यादातर लोगों को आदत है. चाय के  बिना तो लोगों की आंख ही नहीं खुलती है. हालांकि, इन दिनों चीनी का स्टॉक वैसे ही खत्म होने की खबर है. ऐसे में शक्कर में मिलावट होना लाजिमी है. हालांकि, चीनी में मिलावट होती रही है, लेकिन अब यह खाद्य सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन गया है. इसलिए एफएसएसएआई ने कुछ ऐसे आसान टिप्स साझा किए हैं जिनकी मदद से आसानी से मिलावटी चीनी का पता लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी में किस चीज की मिलावट हो सकती है?

एफएसएसएआई का कहना है कि चीनी के लिए खास तौर पर चॉक पाउडर की मिलावट की जा रही है. हालांकि, इसका पता घर पर आसानी से लगाया जा सकता है. वहीं, चीनी में यूरिया को भी मिलाया जाने लगता है, जिसका पता एक रैपिड टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है. हालांकि, सिर्फ चीनी का रंग, स्वाद या दाने देखकर मिलावट का सही पता लगाना थोड़ा मुश्किल है. 

पानी से ऐसे करें चीनी में चॉक पाउडर की जांच

एफएसएसएआई के DART के अनुसार चीनी से पानी की मिलावट का पता लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको पानी का इस्तेमाल करना होगा और वो कैसे, आइए आसान स्टेप्स में समझते हैं. 

विज्ञापन

क्या चाहिए?

  • एक साफ गिलास 
  • पानी
  • 10 ग्राम चीनी

 कैसे करें टेस्ट?

सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. 

  • फिर एक गिलास में पानी डालें और फिर करीब 10 ग्राम चीनी डालकर अच्छी तरह घोलें. 
  • अब कुछ देर मिश्रण को बिना हिलाए रहने दें और एक गिलास के नीचे देखें कि क्या चीनी घुलने के बाद कोई ठोस चीज तो नहीं बैठ पा रही है. 

क्या सिर्फ नीचे सफेद चीज दिखने से मिलावट पक्की हो जाती है?

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि कई बार चीनी बनते वक्त गंदी हो जाती है. इसलिए कई बार ऐसा हो जाता है, लेकिन सिर्फ घर पर इस टेस्ट के आधार पर आप मिलावट का पता न लगाएं. कई बार शक्कर की क्वालिटी का पता लैब टेस्ट से ही लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन

चीनी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • चीनी हमेशा पैकेट वाली खरीदें और अगर खुली हुई खरीद रहे हैं तो अच्छी और भरोसेमंद जगह से ही खरीदें. 
  • खुले में रखी चीनी खरीदते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें और चीनी को गंदगी से बचाएं. 
  • चीनी को खरीदते वक्त हमेशा लेबल और एफएसएसएआई का मार्क जरूर चेक करें.

इसे भी पढ़ें- तिकोने समोसे से हटकर ट्राई करें लखनऊ का गोल समोसा, स्वाद भी है जबदरस्त

Source- FSSAI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ