स्किन के लिए फायदेमंद है ये खास पत्ता! जानें कैसे करें इस्तेमाल  

आम का मौसम आ चुका है और इस फल को हर कोई खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके पत्ते आपकी स्किन के लिए कितने फायदेमंद होते हैं? बता दें कि अगर आप इसे स्किन केयर के रूप में इस्तेमाल करते हैं तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

विज्ञापन

आम का मौसम आ चुका है, जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है। अपने मीठे और खट्टे स्वाद के लिए मशहूर आम कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के पत्ते को भी खाया जाता है। एनाकार्डिएसी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले आम के पत्ते शुरू में लाल-हरे रंग के होते हैं और पकने के साथ इनका रंग बदल जाता है। इनके कई फायदों की वजह से इसका इस्तेमाल स्किन केयर रुटीन में भी किया जा रहा है। आम के पत्तों का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक इलाज अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और डायबिटीज सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर के लिए किया जाता आ रहा है। आइए जानते हैं कि अगर आप इसे स्किन केयर रुटीन में शामिल करते हैं तो इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

आम के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हमारी त्वचा को सूरज की रोशनी, प्रदूषण और अन्य फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। आम के पत्तों को स्किन पर लगाने से त्वचा लंबे समय तक यंग नजर आती है।

विज्ञापन

मुंहासों को करता है कम

मंगिफेरिन कंपाउंड से भरपूर, ये मुख्य रूप से मुंहासे और घावों को ठीक करता है और सोरायसिस और मुंहासों जैसी त्वचा की स्थितियों का इलाज भी करता है, जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहती है।

ग्लोइंग स्किन

आम के पत्तों के अर्क, खासकर ताजे पत्तों में टायरोसिनेस होता है, जो त्वचा के रंग को साफ करता है। इसके साथ ही ये आपकी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। इसके अलावा ये मुंहासे को आने से रोकता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन

त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए

1. 4 से 5 आम के पत्ते लें, उन्हें गैस बर्नर पर जलाएं और राख को एक कटोरे में इकट्ठा करें।

2.  अब इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल डालें और पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

विज्ञापन

फेस मास्क

1.  4 से 5 ताजे आम के पत्ते लें और उन्हें थोड़े से पानी के साथ मिलाएं।

2.  इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

विज्ञापन

3.  इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ