गर्मियों में स्किन को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए कई लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये चीजें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए नेचुरल तरीका सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो गर्मियों में आपकी स्किन को UV किरणों से बचाने में मदद कर सकती हैं। गुलाब त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर ये त्वचा को हाइड्रेट, ठंडा और ग्लोइंग बनाता है। आइए जानते हैं इसके लिए आप कौन-कौन से रोज फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं?
गुलाब की पंखुड़ियां और शहद
गुलाब जल में ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को भिगो लें और फिर शहद के साथ मिलाकर एक आरामदायक फेस पैक बनाएं। इस मिक्सचर को त्वचा पर लगाने और मालिश करने से पहले 20 से 30 मिनट के लिए जमने दें। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को पानी से धो लें। आपका चेहरा फ्रेश नजर आएगा।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
गुलाब की पंखुड़ियां और दही
इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच पीसे हुए ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को 1 चम्मच दही के साथ मिलाकर फेस मास्क बनाएं। इसके बाद अपने फेस पर लगाएं। अब इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें और इससे आपका फेस लंबे समय तक फ्रेश फील करेगा और त्वचा की नमी बनी रहेगी।
गुलाब की पंखुड़ियां हल्दी और दूध
इसे बनाने के लिए 2 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दूध मिलाकर फेस मास्क तैयार कर ले। इसके बाद इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं। अब इसे 10 से 15 के लिए लगाकर रखें और ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी और स्किन की रंगत में भी निखार आएगा।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
3 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
4 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
5 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
7 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
8 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
10 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
12 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines