Skin Care Tips: बिना पार्लर जाए सेलिब्रिटी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बस अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

skin care tips to achieve celebrity like glow on face, skin care tips to achieve celebrity like glow, skin care tips, tips for skin care, glowing skin remedy, beauty tips

Glowing Skin

विज्ञापन

Skin Care Tips: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए वो काफी महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इतना सब करने के बाद भी हमें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। अक्सर हम सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखकर सोचते हैं कि काश हमारी भी इनके जैसी ग्लोइंग स्किन होती। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप सेलिब्रिटी जैसी दमकती त्वचा पा सकती हैं।

कच्चा दूध और बेसन

बेसन और कच्चा दूध चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन और मॉइस्चराइज करने में सहायक होता है। एक बाउल में 2-3 चम्मच बेसन और 4-5 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर छोड़ दें, जब यह सूख जाए तो इसे सामान्य पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करें और आपको फर्क नजर आने लगेगा।

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

एक बाउल में 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अच्छी तरह सूखने पर साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से टैनिंग और डार्क स्पॉट्स की समस्या दूर होगी।

शहद

रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करके शहद लगाएं और हल्के हाथों से 6-7 मिनट तक मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

विज्ञापन

दही

रोजाना चेहरे पर दही लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने से पिंपल्स, झाइयां और टैनिंग से राहत मिल सकती है। इसके अलावा स्किन ग्लो भी करने लगती है।

नींबू

नींबू में एसिडिक गुण पाया जाता हैं और यह विटामिन सी से भरपूर होता है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ