Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बालकनी में लगाएं असली सिंदूर का पौधा, केमिकल से मुक्त होगी महिलाओं की मांग

Sindoor Ka Paudha Kaise lagaye: अगर आपको केमिकल वाले  सिंदूर से एलर्जी हो जाती है तो बेहतर होगा कि आप घर का बना सिंदूर इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको बालकनी में सिंदूर का पौधा लगाना होगा.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 11, 2026 17:53
Sindoor ka paudha kaise lagaye
सिंदूर का पौधा लगाने का आसान तरीका- Image Credit- Freepik

Vermilion Plant Growing Tips: आजकल मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट की जाने लगी है. सिंदूर जैसी शुभ चीजों में भी मिलावट की जाने लगी है. इसे केमिकल्स से बनाया जाने लगा है, जिससे स्किन एलर्जी होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.  कुछ लोगों को रोजाना लगाने पर स्कैल्प में भी परेशानी होने लगती है. हालांकि, सिंदूर ना लगाना हल नहीं है, क्योंकि यह सुहागिन होने की एक निशानी है. ऐसे में ऐसे में अगर आप पूरी तरह प्राकृतिक चीज तलाश में रहे हैं तो घर की बालकनी में असली सिंदूर का पौधा लगाएं. यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है, जो ना सिर्फ आपको केमिकल-फ्री सिंदूर देगा, बल्कि आपके घर की सुंदरता भी बढ़ जाएगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप घर पर सिंदूर का पौधा लगा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- 7 दिनों तक फ्रूट कैसे रखें फ्रेश? यहां जानिए गर्मियों में फ्रूट स्टोरेज के सही तरीके

---विज्ञापन---

क्या होता है सिंदूर का पौधा?

असली सिंदूर जिस पौधे से जुड़ा माना जाता है. इसे Bixa orellana या लिपस्टिक ट्री के नाम से भी जाना जाता है. इसके बीजों से लाल-नारंगी रंग निकलता है, जिसका इस्तेमाल पुराने समय में प्राकृतिक रंग और सिंदूर के रूप में किया जाता था.

बालकनी में कैसे लगाएं सिंदूर का पौधा? 

सामग्री

  • सिंदूर के बीज- 10
  • मिट्टी- गमले के हिसाब से
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • गमला- मध्यम आकार का

विधि

  • सबसे पहले मार्केट से सभी सामान खरीदकर लाएं और गमला तैयार करें.
  • धूप वाली जगह पर गमला रखें और मिट्टी में खाद मिलाकर गमले में डाल दें.
  • मिट्टी के बीच में बीज लगाएं और हल्का-हल्का पानी दें, ज्यादा पानी से जड़ें खराब हो सकती हैं.
  • बस कुछ दिनों तक पानी दें और इंतजार करें.  

कैसे बनाएं सिंदूर?

जब गमले में फल आने लग जाएं तो इन्हें तोड़कर सुखा लें. सुखाने के लिए धूप का इस्तेमाल करें, क्योंकि सूखने के बाद इसके बीज अंदर से लाल होते हैं. इसे पीसकर पाउडर बनाएं और एक डिब्बी में भरकर इस्तेमाल करें.

---विज्ञापन---

कैसे रखें पौधे का ध्यान?

  • इस पौधे को ठंडी जगह रखने से बचें, क्योंकि यह गर्म जगह पर ही बढ़ता है.
  • अगर पौधे पर कीड़े लग जाएं तो नीम के पत्तों का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे फायदा होगा.
  • पौधे की वक्त पर छंटाई करें, ताकि बेकार पत्तों को फेंका जा सके.

इसे भी पढ़ें- रात की बची रोटी से बनाएं कुरकुरा चीला, आसान रेसिपी जो स्वाद भी बढ़ाए और वेस्ट से भी बचाए

First published on: Apr 11, 2026 05:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.