Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

मौसम बदलते ही डल हो जाती है स्किन? इन टिप्स से पाएं दिन-रात निखार

Skin Care Tips For Glowing Skin: बदलते मौसम में एक बड़ी समस्या जिसका हर कोई सामना करता है, वह है स्किन का डल हो जाना या बेजान हो जाना. इस समस्या के कारण नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और कई बार पिंपल्स, टैनिंग जैसी समस्या होने लगती है. हालांकि सही देखभाल से इस स्थिति से राहत पाया जा सकता है और हर मौसम अपनी त्वचा का ग्लो बरकरार रखा जा सकता है

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 8, 2026 08:33
Skin Care Tips For Glowing Skin
स्किन को ग्लोइंग कैसे रखें?

Dull Skin Remedies At Home: मौसम में बदलाव आते ही हमारी त्वचा पर उसका असर साफ दिखाई देने लगता है, कभी स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो कभी ऑयली होकर पिंपल्स और रैशेज की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोगों का चेहरा बेजान और थका हुआ दिखने लगता है, हालांकि इस समय सही देखभाल न की जाए तो त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम हो सकती है. कई स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि संतुलित खानपान और सही स्किन केयर रूटीन अपनाने से त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है और डल स्किन जैसी समस्याओं से हर मौसम आराम पाया जा सकता है, बस जरूरत है, तो सही देखभाल की. ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन से परेशान है, तो आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिन्हें फोलो करके आप हर मौसम में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दिखें ये 4 संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का हो सकता है खतरा

---विज्ञापन---

डल स्किन क्यों बन जाती है बड़ी परेशानी Skin Glow Kaise Badhaye

जब त्वचा की नमी कम हो जाती है और उस पर धूल, पसीना और प्रदूषण का असर बढ़ता है, तो चेहरा धीरे-धीरे डल और थका हुआ दिखने लगता है. ऐसे में त्वचा का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और कई बार पिंपल्स, टैनिंग या पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. बदलते मौसम में स्किन का बैलेंस बिगड़ना आम बात है, इसलिए इस समय त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. अगर सही समय पर ध्यान दिया जाए तो त्वचा की चमक को दोबारा लौटाया जा सकता है और कई स्किन समस्याओं से बचा जा सकता है.

इन आसान टिप्स से हर मौसम में रखें त्वचा को ग्लोइंग Skin Care Tips For Glowing Skin

---विज्ञापन---
  • चेहरा साफ रखें: दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं, जिससे धूल, गंदगी और अतिरिक्त तेल हट सके, यह स्किन केयर का सबसे जरूरी स्टेज होता है.
  • मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें: मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, हल्का वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और ग्लो बनाएं रखता है. अक्सर लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिस कारण उन्हें कई तरह की समस्याएं होती हैं.
  • सनस्क्रीन जरूर लगाएं: अगर आप घर से बाहर जाते रहते हैं, तो बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाया करें, इसके इस्तेमाल से टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव हो सकती हैं.
  • हफ्ते में एक्सफोलिएशन करें: हफ्ते में 1-2 बार डेड स्किन हटाने के लिए हल्के स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से त्वचा साफ और फ्रेश दिखती है.
  • पानी और हेल्दी डाइट लें: रोजाना पर्याप्त पानी पिएं और अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और विटामिन-सी से भरपूर चीजें शामिल करें, स्वस्थ रहने और स्किन की ग्लो बनाएं रखने के लिए बेहद जरूरी है.
  • पूरी नींद लें: रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद त्वचा को रिपेयर करने में मदद करती है और चेहरा सुबह फ्रेश नजर आता है. जो लोग अपनी नींद ठीक से नहीं लेते हैं, उनको स्किन से जुड़ी समस्या और कई बीमारियों का खतरा बना रहता है.

यह भी पढ़ें: आज महिला दिवस को बनाएं खास, पत्नी और बहन के लिए तैयार करें ये टेस्टी डिश

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 08:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.