इस देश में टॉयलेट सीट की पूजा करते हैं लोग, जानिए इस अजीबोगरीब परंपरा की दुखद लोककथा

Kis Desh Mein Toilet Seat Ki Puja Ki Jati Hai: आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर टॉयलेट सीट को साफ करके पूजा की जाती है. यह कथा आपको झूठी लग सकती है, लेकिन यह ट्रेडिशन बहुत ही आस्था के साथ अपनाया जाता है. आइए इस लेख में इस प्रथा से जुड़े तथ्यों के बारे में जानते हैं.

Toilet Goddess Tradition in China

कहां है यह अनोखी जगह? Image Credit- News24

Toilet Goddess Tradition in China: टॉयलेट एक ऐसी जगह है जहां पर लोग हल्का होने के लिए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी मौजूद है जहां पर लोग टॉयलेट के अंदर पूजा करने के लिए जाते हैं? यह सुनकर आपको अजीब लग सकता है, लेकिन क्या किया जाए दुनिया भर में कई ऐसी परंपराएं और मान्यताएं हैं, जिन्हें सुनकर हैरानी होना लाजिमी है. इसकी लिस्ट में ऐसी ही एक अनोखी और थोड़ी अजीब लगने वाली परंपरा भी शामिल है, जहां टॉयलेट और उससे जुड़ी चीजों को खास महत्व दिया जाता है. लोग यहां पर आकर पूजा करना पसंद करते हैं. हालांकि, इस प्रथा के पीछे एक कथा रही है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह प्रथा कहां पर प्रचलित है और क्यों लोग टॉयलेट सीट के सामने हाथ जोड़ते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां है यह अनोखी जगह?

यह अनोखी चीन में प्रचलित है, जिसे जिगु देवी के नाम से जाना जाता है. कुछ लोग इसे कमोड की रानी भी कहते हैं जहां पर टॉयलेट सीट को पूजा जाता है. लोग मानते हैं कि वह घर की महिलाओं, खासकर दुख झेलने वाली स्त्रियों की रक्षक हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लैंटर्न फेस्टिवल के दिन ऐसा किया जाता है और चीनी लूनर कैलेंडर के पहले महीने के 15वें दिन टॉयलेट सीट की पूजा जाती है.

क्या है इसके पीछे की कहानी?

जिगू की कहानी काफी भावुक और दर्द भरी है. कहा जाता है कि वह एक सुंदर महिला थीं, जो किसी धनी व्यक्ति की रखैल थीं. उस व्यक्ति की पत्नी उनसे जलती थी. ईर्ष्या की वजह से एक दिन पत्नी ने जिगू की निर्दयता से हत्या कर दी और उनका शरीर टॉयलेट में फेंक दिया. इस दुखद घटना के बाद लोगों का मानना है कि उनकी आत्मा वहीं बस गई और धीरे-धीरे उन्हें एक देवी के रूप में पूजा जाने लगा.

विज्ञापन

कैसे की जाती है पूजा?

ज़िगू की पूजा खासतौर पर लैंटर्न फेस्टिवल के समय की जाती है. लोग टॉयलेट या उससे जुड़े स्थान के पास जाकर उनकी आराधना करते हैं. साथ ही, उनसे भविष्य जानने और सुख-शांति की कामना की जाती है. खास बात यह है कि महिलाएं उनसे अपने जीवन से जुड़ी परेशानियों के समाधान भी मांगती हैं.

क्यों की जाती है जिगू की पूजा?

  • महिला के प्रति सम्मान को बढ़ाना
  • अन्याय के प्रति आवाज उठाना
  • भविष्य जानने के लिए
  • देवी के याद करने के लिए

आज के आधुनिक चीन में यह परंपरा बहुत कम देखने को मिलती है, लेकिन कुछ ग्रामीण इलाकों और पारंपरिक मान्यताओं में यह परंपरा अभी भी शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ