आज महिला दिवस को बनाएं खास, पत्नी और बहन के लिए तैयार करें ये टेस्टी डिश

आज दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर अगर आप भी अपनी घर की महिला को सुबह कुछ स्वादिष्ट चटपटा खिलाना चाहते हैं, तो आपके लिए हम लाए हैं, क्रिस्पी दाल कचौड़ी रेसिपी, जिसे खाकर आपकी माता, पत्नी और बहन आपकी खूब तारीफ करेंगी. आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये टेस्टी डिश?

Dal Kachori Recipe At Home

दाल की कचौड़ी कैसे बनाएं?

Moong Dal Kachori Kaise Banaye Easy Tareeka:आज इंटरनेशनल वुमेन्स डे (International Women’s Day) है और यह दिन महिलाओं को सम्मान और प्यार देने का अच्छा मौका माना जाता है. ऐसे में अगर पति, भाई या बेटा सुबह उठकर अपनी पत्नी, माता या बहन के लिए कुछ खास नाश्ता बनाएं तो दिन और भी यादगार बन सकता है. भारतीय घरों में जब भी चटपटा और मसालेदार स्नैक्स खाने की इच्छा होती है तो सबसे पहले कचौड़ी का नाम याद आता है. खासकर दाल कचौड़ी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद दोबारा खाने का मन जरूर करता है. अक्सर लोग समझते हैं कि इसे बनाना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन यह लोकप्रिय स्ट्रीट फूड अब आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है. मूंग दाल और हल्के मसालों से तैयार की जाने वाली यह कचौड़ी बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है, जो सभी को पसंद आती है. अगर आप भी आज के दिन अपनी पत्नी, माता बहन के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो घर पर दाल कचौड़ी तैयार करना एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दाल कचौड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • दाल कचौड़ी बनाने के लिए कुछ आसान और आम रसोई में मिलने वाली चीजों की जरूरत होती है, इसमें;
  • लगभग ढाई कप मैदा.
  • आधा कप मूंग दाल (2 घंटे भिगोई हुई).
  • एक चौथाई कप बेसन.
  • चार टेबलस्पून घी.
  • एक छोटा चम्मच जीरा.
  • एक छोटा चम्मच कुटी हुई सौंफ.
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.
  • एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर.
  • एक छोटा चम्मच गरम मसाला.
  • एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर.
  • एक चौथाई छोटा चम्मच अदरक पाउडर.
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • दो बारीक कटी हरी मिर्च.
  • स्वादानुसार नमक.
  • साथ ही, कचौड़ी तलने के लिए पर्याप्त तेल.

घर पर दाल कचौड़ी बनाने का आसान तरीका Dal Kachori Ghar Par Kaise Banaye Step By Step Recipe

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, थोड़ा नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंध लें और इसे लगभग 25 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब भिगोई हुई मूंग दाल को मिक्सर में हल्का मोटा पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  • कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालकर खुशबू आने तक भूनें.
  • इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को हल्का भून लें.
  • अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें, फिर मूंग दाल का पेस्ट डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं. इससे कचौड़ी की मसालेदार स्टफिंग तैयार हो जाएगी.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उनमें दाल की स्टफिंग भरें और हल्का दबाकर कचौड़ी का आकार दें.
  • आखिर में कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर कचौड़ियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगी स्वादिष्ट दाल कचौड़ी जो हर किसी को पसंद आएगी, इसे आप आलू की सब्जी, चटनी, दही आदि के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: माता-पिता की ये गलतियां कर रही हैं बच्चों की हेल्थ से खिलवाड़, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ