गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का काम करेगा बेल का जूस, सुबह नाश्ते में यूं करें तैयार 

Bael Fruit Drink: यह पेट को ठंडक देता है और गर्मी से होने वाली समस्याओं जैसे लू, डिहाइड्रेशन और अपच से बचाता है. आप उसे सुबह नाश्ते में बनाकर पी सकते हैं, यकीनन यह स्वाद बहुत ही अच्छा लगेगा. 

Bel Ka Juice Kaise Banaye

क्यों फायदेमंद है बेल का जूस? Image Credit- News24

विज्ञापन

Bel Ka Juice Kaise Banaye: गर्मियों की तेज धूप और बढ़ती गर्मी शरीर को जल्दी थका देती है. ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत किसी ठंडक देने वाले और हेल्दी ड्रिंक से करें तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं. बेल का जूस एक ऐसा ही देसी और आयुर्वेदिक पेय है, जिसे गर्मियों में अमृत माना जाता है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है. आप इसका जूस या मजेदार ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद ना सिर्फ आपको बल्कि घर में सभी को बहुत पसंद आएगा. 

इसे भी पढ़ें- बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आजमाकर देख लीजिए ये 7 ट्रिक्स, बिना कहे पढ़ने बैठ जाएगा बच्चा

विज्ञापन

क्यों फायदेमंद है बेल का जूस?

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बेल का जूस एक बेहतरीन और देसी ड्रिंक है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. 

सामग्री

  • बेल फल- 1 पका हुआ 
  • ठंडा पानी- 3 गिलास
  • गुड़ या शहद- 3 चम्मच 
  • काला नमक- चुटकी भर 
  • बर्फ के टुकड़े- 4

विधि

  • सबसे पहले बेल को हल्के से तोड़कर उसका गूदा निकाल लें. 
  • अब गूदे को एक बर्तन में डालें और उसमें पानी मिलाकर हाथ से अच्छी तरह से मसलें. 
  • फिर इस मिश्रण को छन्नी या कपड़े से छान लें ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं. 
  • छने हुए जूस में गुड़ या शहद मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. 
  • स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक डाल सकते हैं. गिलास में डालकर ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. 
  • बेल पूरी तरह पका हुआ होना चाहिए, तभी जूस स्वादिष्ट बनेगा. 
  • ज्यादा मीठा पसंद हो तो चीनी भी डाल सकते हैं, लेकिन यह एक हेल्दी ऑप्शन नहीं है.

इसे भी पढ़ें- पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ