Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

मटके में पानी को ज्यादा ठंडा कैसे करें? तपती गर्मी में भी काम आएंगे ये टिप्स

Water Cool In Summer: मटके का पानी न सिर्फ ठंडा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं तो तेज गर्मी में भी मटके का पानी आपको नेचुरल ठंडक देगा.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 28, 2026 10:05
Matke Ka Pani Kaise Thanda Rakhe
क्यों ठंडा रहता है मटके का पानी? Image Credit- Shutterstock

Matke Ka Pani Kaise Thanda Rakhe: गर्मियों का मौसम आते ही गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान करने लगता है. ऐसे में सबसे शरीर को सबसे ज्यादा ठंडा रखने और हाइड्रेट की जरूरत होती है. आजकल भले ही हर घर में फ्रिज मौजूद हो, लेकिन बहुत से लोग अब भी मटके का पानी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह ना सिर्फ नेचुरल तरीके से ठंडा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. मगर एक वक्त के बाद मटके का पानी भी गर्म होने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि मटका ठंडा रखा जाए ताकि पानी की ठंडक को और बढ़ा सकते हैं. ऐसा करने के लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है. ये तरीके ना सिर्फ कारगर हैं, बल्कि बेहद सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल भी हैं. अगर आप भी इस गर्मी में बिना बिजली खर्च किए ठंडा और ताजगी भरा पानी पीना चाहते है, तो ये टिप्स आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का काम करेगा बेल का जूस, सुबह नाश्ते में यूं करें तैयार 

---विज्ञापन---

क्यों ठंडा रहता है मटके का पानी?

मिट्टी के मटके में पानी ठंडा रहने के कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, इसके पीछे का साइंस यह है कि मिट्टी के मटके में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं. इन छिद्रों से पानी हल्का-हल्का बाहर आकर वाष्पित होता है, जिससे अंदर का पानी ठंडा हो जाता है.

मटके का पानी ज्यादा ठंडा कैसे रखें?

  • मटके को हमेशा धूप से बचाकर रखें और ऊपर से गीला कपड़ा लपेट दें. ऐसा करने से वाष्पीकरण तेजी से होता है, जिससे पानी ज्यादा ठंडा रहता है.
  • कूलिंग प्रोसेस बेहतर बनाने के लिए आपको मटका साफ करना होगा. कई बार मटके के ऊपर गंदगी जम जाती है और पानी जल्दी गर्म होने लगता है.
  • मटके को ऊंची जगह की बजाय जमीन पर रखने से पानी ज्यादा ठंडा रहता है, क्योंकि जमीन का तापमान कम होता है. इसलिए आप मटके को हमेशा नीचे रखें.
  • अगर मटका नया है या आपने काफी वक्त से इस्तेमाल नहीं किया है तो इसे 2 दिन तक पानी में भिगोकर रखें. इससे उसकी कूलिंग क्षमता बढ़ जाती है.
  • अगर इसके बाद भी मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा है तो इसके नीचे गीली रेत रखने से भी पानी ज्यादा ठंडा रहता है, क्योंकि रेत नमी बनाए रखती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • मिट्टी के मटके को रोजाना साफ करें, ताकि पानी शुद्ध बना रहे और काफी देर तक ठंडा रहे.
  • बहुत ज्यादा पुराना मटका इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि पानी रहने की वजह से काई जमने लगती है.
  • हमेशा ढककर रखें ताकि धूल-मिट्टी ना जाए.

इसे भी पढ़ें- पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2026 10:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.