Relationship Tips: लड़कियां भी होती हैं मतलबी! इन 3 तरीकों से जानें कहीं आपकी गर्लफ्रेंड तो ऐसी नहीं

Relationship Tips For Couples: रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों की अपनी जिम्मेदारी और अहमियत होती है। लेकिन जब कोई रिश्ता टूटता है, तो आमतौर पर लोगों का कहना होता है कि लड़के की ही गलती होगी। पर ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार लड़कियां भी लड़कों का इस्तेमाल करती हैं।

Relationship Tips For Couples
विज्ञापन

Relationship Tips For Couples: कोई भी रिलेशनशिप दो लोगों की अंडरस्टैंडिंग से बनता है। लेकिन जब रिश्ते में किसी एक पार्टनर का भी स्वार्थ बीच में आ जाता है, तो इससे न चाहते हुए भी संबंध में दूरियां आने लगती हैं। धीरे-धीरे मनमुटाव होने लगते हैं। आमतौर पर लोगों की सोच होती है कि अगर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लड़ाई हो रही है, तो लड़के के ही गलती होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। बेशक लड़कियां सच्चे दिल से अपना हर रिश्ता निभाती हैं, लेकिन कई बार कुछ वजह या मजबूरी के कारण ऐसी परिस्थिति भी बन सकती है, कि लड़कियां अपने मतलब के लिए उस रिश्ते से जुड़ी हों। ऐसे में उस रिलेशनशिप से बाहर निकलने में ही समझदारी होती है। आज हम आपको रिलेशनशिप एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 3 ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो इशारा करते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड मतलबी है।

ये भी पढ़ें- Dating Tips: 18 या 25, आखिर डेटिंग के लिए कौन-सी उम्र है सही?

विज्ञापन

अपनी सुविधा के हिसाब से बात करना

आपकी गर्लफ्रेंड अगर आपका इस्तेमाल कर रही हैं, तो वो अपनी सुविधा के अनुसार आप से बात करेंगी। जब उनके पास फ्री टाइम होगा या जब उनका मन होगा, वो तभी आपसे बात करेंगी। वो आपके साथ घूमने जाने के लिए और मिलने के लिए भी बार-बार बहाने बनाएंगी। इसके अलावा वो आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश नहीं करेंगी। कहीं न कहीं इमोशनली वो आपसे दूर रहने का प्रयास करेंगी।

Relationship Tips For Married Couples

खुद को अहमियत देना

रिश्ता तभी मजबूत होता है, जब उसमें दोनों लोगों की पसंद-नापसंद, इच्छा, सोच और जरूरत की बात हो। लेकिन जब लड़की केवल अपने बारे में ही बात करे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि कहीं न कहीं आपका इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन

फ्यूचर प्लानिंग न करना

जब दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं, तो ज्यादातर कपल की सोच होती है कि उनका बंधन लंबे समय तक चलेगा। इसके लिए वो छोटी-छोटी बातों को लेकर फ्यूचर प्लानिंग करते हैं। लेकिन आपकी गर्लफ्रेंड अगर आपसे भविष्य की बात करने से कतराएं, तो आपको अपने रिलेशनशिप के बारे में एक बार फिर से सोचना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ