Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Promise Day: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से लें ये 6 वादे, पहले से 10 गुना गहरा हो जाएगा रिलेशनशिप 

Promise Day 6 Promises: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और आज प्रॉमिस डे है. इस दिन सभी लोग अपने पार्टनर से कई तरह के वादे करते हैं और रिश्ते को मजबूत बनाने के बारे में सोचते हैं. ऐसे में अगर आप पार्टनर से प्रॉमिस डे पर मिलने जा रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 11, 2026 09:38
Promise Day 6 Promises
प्रॉमिस डे पर किए जाने वाले 6 वादे. Image Credit- Shutterstock

Promise Day Par Kya Promise Kare: यह महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. वैलेंटाइन वीक शुरू होता है और हर दिन आपके लिए खास होता है. कल टेडी डे था, जहां प्यार और केयर का इजहार किया गया और आज प्रॉमिस डे है, जो एक ऐसा दिन है जब शब्दों से ज्यादा वादों की अहमियत दी जाती है. अगर आपका रिश्ता खराब चल रहा है या लड़ाई होने लगी है तो यही मौका है कि आप अपने पार्टनर से कुछ वादे करें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं. कहा जाता है कि इस दिन किए गए सच्चे वादे ना सिर्फ भरोसा बढ़ाते हैं, बल्कि रिश्ते को पहले से कहीं ज्यादा गहरा और मजबूत बना देते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को समझ नहीं आता कि अपने पार्टनर से क्या वादा किया जाए. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- बाहर का खाना खाने के बाद क्या आपको भी लगती है बहुत प्यास? जानिए इसके पीछे का असली सच!

---विज्ञापन---

क्या है प्रॉमिस डे?

प्रॉमिस डे वैलेंटाइन वीक का हिस्सा है, जिसे वफादारी का प्रतीक माना जाता है. यह दिन कपल्स को एक-दूसरे से सच्चे वादे करने और उन्हें निभाने की याद दिलाता है. प्रॉमिस डे पर किए गए वादे जिंदगी भर याद रहते हैं और रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं. इस दिन लोग अपने पार्टनर से ईमानदारी, साथ निभाने और हर हाल में एक-दूसरे को सपोर्ट करने का वादा करते हैं. 

प्रॉमिस डे पर किए जाने वाले 6 वादे 

ईमानदार का वादा- रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी ईमानदारी है जो एक-दूसरे को साथ रखने पर मजबूर करती है. अगर पार्टनर ईमानदार नहीं होगा तो रिश्ते का कोई मोल नहीं रहेगा. इसलिए हमेशा एक-दूसरे से सच बोलने का वादा करें और रिश्ते की नींव को मजबूत करें.
निभाने का वादा- चाहे कुछ भी हो जाए एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ने का वादा करें. कई बार दुनिया अकेला कर देती है, लेकिन आप जिससे प्यार करते हैं वो आपको अकेला ना छोड़ें और आपको संभालने की कोशिश करें. प्रॉमिस करें कि चाहे परेशानी कितनी भी बड़ी क्यों ना हो हम दोनों एक-दूसरे का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे.
बात सुनने और समझने का वादा- पार्टनर से हमेशा बात सुनने और समझने का वादा करें. कई बार एक-दूसरे से बात ना करने की वजह से भी रिश्ते टूट जाते हैं और सामने वाला इंसान बिना कुछ कहे चला जाता है. आप ऐसा ना करें और पार्टनर से हमेशा बात करके चीजों को समझने की कोशिश करें.  
स्पेस देने का वादा- रिश्ते में स्पेस देना बहुत जरूरी है. अगर आप एक-दूसरे को स्पेस नहीं दे पा रहे हैं तो रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाएगा. इसलिए पार्टनर से वादा करें कि आप दोनों एक-दूसरे की फीलिंग्स और स्पेस का सम्मान करेंगे.
खुशियों को साथ मनाने का वादा- इस दिन अपने पार्टनर से वादा करें कि आप छोटी-छोटी खुशियों को साथ निभाएंगे और हर मुश्किल को आसान बनाएंगे. वादा करें कि आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय निकालेंगे, छोटी बातें शेयर करेंगे और हर पल को खास बनाएंगे.
प्यार करने का वादा- वक्त के साथ-साथ कई बार प्यार कम होने लगता है. इसलिए आप अपने पार्टनर से वादा करें कि दोनों के बीच में प्यार हमेशा रहेगा और अगर कुछ भी गलतफहमियां क्यों ना हो जाएं, रिश्ता नहीं टूटेगा.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- Promise Day 2026: आज है प्यार और वादों का दिन! जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन, क्या है प्रोमिस डे का असल मीनिंग
 

First published on: Feb 11, 2026 09:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.