पिंपल्स हटाने के लिए लगाएं नीम के पत्तों से बने ये 7 फेस पैक्स, चेहरा निखर जाएगा आपका

Neem Face Packs: आप चेहरे पर एक नहीं बल्कि अलग-अलग नीम फेस पैक्स लगा सकते हैं. नीम के फेस पैक्स बनाना आसान है और इन फेस पैक्स से त्वचा को अंदर तक फायदा मिलता है.

neem face pack

त्वचा को निखार देंगे नीम के ये फेस पैक्स.

Skin Care: नीम का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसीलिए त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण मुंहासों (Pimples), दाग-धब्बों और दानों को दूर करने में असरदार होते हैं. ऐसे में आप भी नीम का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालता है, दाग-धब्बे को कम करता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी असरदार होता है. ऐसे में यहां जानिए नीम से कौन-कौनसे फेस पैक्स बनाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

नीम से बनाएं ये 7 फेस पैक्स | 7 Neem Face Packs

नीम और बेसन का फेस पैक

विज्ञापन

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच नीम के पाउडर (Neem Powder) में एक चम्मच बेसन और थोड़ा सा गुलाबजल डालकर पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. त्वचा निखर जाती है. इसे हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है.

नीम और दही का फेस पैक

विज्ञापन

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नीम और दही के इस फेस पैक को लगा सकते हैं. नीम के पाउडर में पेस्ट बनाने जितना दही मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन को जरूरी नमी मिलती है.

नीम और एलोवेरा का फेस पैक

विज्ञापन

1 चम्मच नीम के पेस्ट में 1 चम्मच एलोवेरा जैल मिला लें. इस फेसपैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. इस फेस पैक से स्किन को ग्लो मिलता है और सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं सो अलग.

नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

विज्ञापन

एक चम्मच नीम के पाउडर में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा गुलाबजल मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और जब फेस पैक सूख जाए तो इसे धोकर हटा लें.

नीम और हल्दी का फेस पैक

विज्ञापन

नीम और हल्दी का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच नीम के पत्तों के पेस्ट को एक चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें.

नीम और चंदन का फेस पैक

विज्ञापन

नीम और चंदन का फेस पैक स्किन को ठंडक देता है और नीम मुहांसे कम करने में असर दिखाता है. एक चम्मच नीम के पाउडर में एक चम्मच चंदन का पाउडर मिलाकर उसमें गुलाबजल डालें और फेस पैक तैयार कर लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें.

नींबू और नीम का फेस पैक

विज्ञापन

अगर चेहरे पर जिद्दी ब्लैकहेड्स हैं तो इस फेस पैक को बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. एक चम्मच नीम के पाउडर में आधा चम्मच नींबू का रस और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. 10 से 12 मिनट के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ