गोरा बनाने वाली क्रीम कहीं किडनी न कर दे खराब, डिब्बा पलटने पर अगर दिखे ये नाम, तो तुरंत फेंक दें!

स्किन केयर हर किसी की जरूरत है, लेकिन कई बार लोग मार्केट से ऐसे क्रीम आदि खरीदकर उनका इस्तेमाल करने लगते हैं, जिसकी उनको पूरी जानकारी नहीं होती. जानकारी की कमी के कारण उन्हें आगे चलकर त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिसके अनुसार ही आपको स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदना चाहिए.

Side Effects Of Fairness Creams

आज के समय में हर कोई साफ और चमकदार स्किन चाहता है. इसी चाहत का फायदा उठाकर बाजार में कई तरह की फेयरनेस क्रीम और स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जो कुछ ही दिनों में गोरा बनाने के बड़े-बड़े दावे करते हैं. सोशल मीडिया और विज्ञापनों में दिखने वाले ये प्रोडक्ट्स देखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन कई बार इनके छिपे नुकसान लोगों को बाद में पता चलते हैं. कई लोग बिना जानकारी के सस्ते या बिना प्रमाणित क्रीम इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे त्वचा खराब होने के साथ-साथ शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए सुंदर दिखने के लिए किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल को पढ़ना जरूरी होता है, क्योंकि कई बार इनको नजरअंदाज करना लोगों को भारी पड़ जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी है ब्यूटी प्रोडक्ट का लेबल ध्यान से पढ़ना

त्वचा पर लगाई जाने वाली कोई भी क्रीम या लोशन सिर्फ ऊपर ही नहीं रहता, बल्कि त्वचा उसे धीरे-धीरे सोख लेती है. यही कारण है कि उसमें मौजूद केमिकल्स शरीर में पहुंच सकते हैं. कुछ सस्ते स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स में मर्करी (पारा) जैसे खतरनाक तत्व पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर जहरीले साबित हो सकते हैं. इससे त्वचा पतली होना, जलन, दाने, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और यहां तक कि किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स में तेज खुशबू और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो एलर्जी और स्किन रिएक्शन का कारण बन सकते हैं. इसलिए हमेशा भरोसेमंद ब्रांड और डॉक्टर की सलाह से ही किसी प्रोडक्ट का चयन करें.

विज्ञापन

ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आप अपनी त्वचा के लिए सही प्रोडक्ट चुनना चाहते हैं तो इन बातों को जरूर जांच लें:

विज्ञापन
  • इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर पढ़ें: ऐसे प्रोडक्ट से बचें जिनमें मर्करी या हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल हुआ हो.
  • ऑयली स्किन के लिए: सैलिसिलिक एसिड (0.5%–2%) वाले प्रोडक्ट्स बेहतर माने जाते हैं, अगर आप इससे ज्यादा वाले इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर असर पड़ सकता है.
  • ड्राई स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको चाहिए कि आप सेरामाइड्स और मॉइस्चराइजिंग तत्वों वाले क्रीम का इस्तेमाल करें. यह त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं.
  • सेंसिटिव स्किन के लिए: हमेशा Fragrance-Free या No Fragrance लिखा हुआ प्रोडक्ट चुनें, ताकि त्वचा पर गलत असर न हो.
  • एक्सपायरी डेट देखें: कभी भी एक्सपायर या बिना मैन्युफैक्चरिंग डेट वाले प्रोडक्ट न खरीदें.
  • पैच टेस्ट करें: नई क्रीम को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर टेस्ट जरूर करें और स्किन डॉक्टर से प्रोडक्ट्स को लेकर सलाह लेते रहे.

क्या हर्बल और नेचुरल प्रोडक्ट्स सुरक्षित होते हैं?

अक्सर लोग सोचते हैं कि हर्बल या नेचुरल लिखा हुआ प्रोडक्ट पूरी तरह सुरक्षित होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है और कई बार प्राकृतिक चीजें भी एलर्जी का कारण बन सकती हैं. इसलिए सिर्फ ‘हर्बल’ लिखे होने पर भरोसा न करें, बल्कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही प्रोडक्ट चुनें. अगर किसी क्रीम से जलन, खुजली या लालपन हो तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें और जरूरत पड़े तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ