गर्मी में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी ठंडी मलाई वाली राजस्थानी मटका कुल्फी? जानिए आसान रेसिपी

क्या आप भी घर बैठे राजस्थान की मशहूर मटका कुल्फी बनाना सीखना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं सबसे आसान रेसिपी, जिसे अपनाकर आप सबसे स्वादिष्ट कुल्फी बना सकते हैं, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

Matka Kulfi

कैसे बनाएं मटका कुल्फी?

Rajasthani Matka Kulfi: भारत के कई हिस्सों में गर्मियां पड़नी शुरू हो गई है, जिसे चलते लोग एसी, कूलर आदि की सर्विस कराने लगे हैं और गर्मी से बचने के लिए तैयारी कर रहे हैं. कई लोग गर्मियों में पहाड़ घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कई लोग घर पर ही रहकर रहते हैं. लेकिन इन सबके बीच गर्मी में जो सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, वो है ठंडी-ठंडी कुल्फी. राजस्थान की मटका कुल्फी का स्वाद इनता स्वादिष्ट होता है कि एक बार जो उसको खा ले, तो वह उसका स्वाद कभी भूल नहीं पाता है. सोचिए आप गर्मी में बैठे हुए हैं तभी सामने मटका कुल्फी वाला आ जाए और आप उससे खरीदकर कुल्फी का मजा उठा रहे हो, कुल्फी का रस पिघलकर उंगलियों में आ रहा हो. यकीनन अब आपको भी मन कर गया होगा, तो फिक्र की बात नहीं है, हम आपको इस स्टोरी में आसान तरीके से राजस्थान की मशहूर मटका कुल्फी बनाना सिखाएंगे, आइए जानते हैं रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थानी मटका कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामान

  • 1 किलो दूध
  • 250 ग्राम मावा
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
  •  4 छोटे चम्मच कस्टर्ड पाउडर
  •  1/2 कप चीनी

कैसे बनाएं राजस्थानी मटका कुल्फी?

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन में दूध डालें और उसमें चीनी मिलाकर गैस पर चढ़ा दें और मीडियम कर उबालने के लिए रख दें.
  • जब दूध गर्म होने लगे तो इसमें कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल दें.
  • दूध को लगभग 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध नीचे से न जले. ऐसा करने से दूध गाढ़ा होगा और मेवों का स्वाद भी अच्छे से मिलेगा.
  • अब उबलते हुए दूध में से दो बड़े चम्मच दूध निकालकर एक कटोरी में लें और उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह घोल लें.
  • अब धीरे-धीरे कस्टर्ड का घोल दूध में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गुठलियां न बनें.
  • जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसे लगभग 5 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद करके ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में एक बार चला लें, ताकि कुल्फी का मिश्रण और भी स्मूद हो जाए.
  • अब तैयार मिश्रण को छोटी-छोटी मटकियों में भर लें और फ्रिज में 4 से 5 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें.
  • वक्त पूरा होने के बाद तैयार हो जाएगी आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी मटका कुल्फी.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल करने के इंजेक्शन अब मिलेंगे 900 रुपए में, 3 फार्मा कंपनियों ने लॉन्च

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ