IRCTC का रामभक्तों के लिए ड्रीम पैकेज, एक ही सफर में होंगे अयोध्या, जनकपुर और रामेश्वरम के दर्शन, जानिए पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: क्या आप ऐसी यात्रा का अनुभव करना चाहते हैं, जो आपको आरामदायक सफर के साथ श्री राम से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों के दर्शन कराए? IRCTC का रामभक्तों के लिए एक ऐसा पैकेज निकाला है, जिसमें वह रामायण दौर का अनुभव ले सकते हैं, आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में.

Ramayan Yatra Irctc,

रेलवे टूर पैकेज.

Shree Ramayana Yatra Detail: अगर आप हमेशा से भगवान राम से जुड़े पवित्र स्थलों की यात्रा करने का सपना देखते रहे हैं, तो अब यह सपना अब आसानी से पूरा हो सकेगा. भारतीय रेलवे ने ‘श्री रामायण यात्रा‘ के रूप में एक ऐसा टूर पैकेज तैयार किया है, जो सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि एक यादगार अनुभव भी दिलाता है. यह 17 दिनों की लंबी यात्रा है, जिसमें यात्री भारत और नेपाल के उन प्रमुख स्थानों पर जाएंगे, जो भगवान राम के जीवन से जुड़ी हुई हैं. इस यात्रा की खास बात यह है कि इसमें आपको आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का भी पूरा आनंद मिलेगा, जिससे यह यात्रा हर उम्र के लोगों के लिए आरामदायक और यादगार बन जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चलते फिरते होटल में होगी यात्रा

इस विशेष यात्रा के लिए रेलवे ने ‘भारत गौरव डीलक्स एसी’ ट्रेन को चुना है, जिसे एक चलता-फिरता होटल कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा. इसमें यात्रियों के बजट के अनुसार 1AC, 2AC और 3AC कोच उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग इस यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं. ट्रेन के अंदर मॉडर्न किचन में ताजा खाना तैयार होता है और दो रेस्टोरेंट यात्रियों को बेहतर डाइनिंग अनुभव देते हैं. सफर की थकान दूर करने के लिए फुट मसाजर और नहाने के लिए शॉवर क्यूबिकल की सुविधा दी गई है. साथ ही, सेंसर बेस्ड हाईटेक वॉशरूम और हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए.

विज्ञापन

उत्तर भारत से होगी यात्रा की शुरुआत

यह यात्रा 30 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सबसे पहले अयोध्या पहुंचती है, जो भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाती है. यहां राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी जैसे प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद यात्रियों को नंदीग्राम ले जाया जाएगा, जहां भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड स्थित हैं. यह स्थान रामायण काल की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है, जो यात्रियों को इतिहास और आस्था दोनों का गहरा अनुभव कराता है.

विज्ञापन

नेपाल से दक्षिण भारत तक का यादगार सफर

इस टूर का अगला पड़ाव बिहार के सीतामढ़ी के रास्ते नेपाल का जनकपुर होता है, जहां माता सीता का जन्मस्थान स्थित है. यहां जानकी मंदिर, धनुष धाम और परशुराम कुंड जैसे धार्मिक स्थलों का दिखाया जाता है. इसके बाद यात्रा बक्सर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे पवित्र शहरों में जाती है, जहां गंगा आरती, त्रिवेणी संगम और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन शामिल हैं. आगे चलकर यह यात्रा महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के हम्पी और आखिर में तमिलनाडु के रामेश्वरम तक पहुंचती है. इस पूरे सफर में करीब 7,560 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है, जिससे यह यात्रा पूरी रामायण कथा को अनुभव देती है.

विज्ञापन

क्या है इस शानदार और यादगार पैकेज की कीमत?

  • इस पूरे टूर पैकेज की कीमत कोच के अनुसार तय की गई है, जिसमें यात्रा, रहने, खाने और दर्शनों की सभी सुविधाएं शामिल हैं.
  • थर्ड एसी का किराया लगभग 1,14,100 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि ग्रुप बुकिंग पर यह थोड़ा कम हो सकता है.
  • सेकंड एसी के लिए करीब 1,51,225 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए लगभग 1,64,940 रुपये तय किए गए हैं.
  • इस कीमत में यात्रियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक यात्रा का पूरा अनुभव मिलता है.

ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=CDBG36

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ