Navratri Special Recipe: कंजक पूजन के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट हलवा-चना, जानें सबसे आसान तरीका

क्या आप भी कंजक पूजन के लिए घर पर स्वादिष्ट हलवा-चना बनाना चाहते हैं? लेकिन इस बात को लेकर परेशान है कि आपने पहले कभी ये प्रसाद नहीं बनाया है, तो आइए आपको सिखाते हैं सबसे आसान तरीका.

halwa for Navtrati

कैसे बनाए कंजक पूजन के लिए चना-हलवा?

Navratri Special Halwa Chana Recipe: नवरात्रि के पावन दिनों में अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व होता है, जब घर-घर में कंजक पूजन किया जाता है. इस दिन छोटी कन्याओं को माता का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है और उन्हें हलवा, चना और पूड़ी का प्रसाद खिलाया जाता है. यह परंपरा सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि भावनाओं से भी जुड़ी होती है. कई लोग पहली बार यह प्रसाद बनाते हैं और सही रेसिपी को लेकर सोच में पड़े रहते हैं. अगर आप भी इस बार घर पर कंजकों के लिए स्वादिष्ट और शुद्ध प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बेहद आसान और भरोसेमंद तरीका बता रहे हैं, जिससे आपका प्रसाद स्वाद और श्रद्धा दोनों में परफेक्ट बनेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

हलवा-चना बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;

विज्ञापन
  • 1 कप काले चने (रातभर भिगोए हुए).
  • 2 कप सूजी (हलवे के लिए).
  • 2 कप चीनी और 4 कप पानी.
  • 1 कप घी (हलवा और चना दोनों के लिए).
  • आधा छोटा चम्मच जीरा और हल्दी.
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और 1/4 चम्मच लाल मिर्च.
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ).
  • 1 चम्मच नींबू का रस और हरा धनिया.
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर.
  • कटे हुए बादाम.
  • नमक स्वादानुसार.

यह सभी चीजें बनाए जा रहे मात्रा के हिसाब से बढ़ाए भी जा सकते हैं, इसलिए जरूरत के हिसाब से सामग्री इस्तेमाल करें.

हलवा और चना तैयार करने का आसान तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले भीगे हुए चनों को कुकर में नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी तक उबाल लें.
  • अब एक पैन में घी गर्म करें, उसमें जीरा और अदरक डालकर हल्का भूनें.
  • इसके बाद हल्दी, धनिया और लाल मिर्च डालें और पके हुए चने मिलाकर थोड़ी देर पकाएं.
  • जब चना सूखने लगे, तो नींबू का रस डालें और हरे धनिए से सजाएं.
  • हलवा बनाने के लिए कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.
  • दूसरी तरफ पानी और चीनी को उबालकर चाशनी तैयार करें.
  • अब इस चाशनी को धीरे-धीरे सूजी में मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने.
  • जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तो इलायची पाउडर डालें और ऊपर से बादाम डालकर सजाएं.
  • अब आपका स्वादिष्ट हलवा-चना प्रसाद तैयार है, जिसे आप श्रद्धा के साथ कंजकों को परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: केमिकल वाली दवाइयों से कैसे बेहतर है योग और नेचुरोपैथी? आयुर्वेद बदल रहा लोगों की जिंदगी, पतंजलि की खास थेरेपी से मिल रही कई बीमारियों से राहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ