Moong Dal Chilla Recipe: 5 मिनट में तैयार हेल्दी प्रोटीन ब्रेकफास्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

Breakfast Ideas: क्या आप भी नाश्ते में कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं, जो स्वाद में भी शानदार हो और साथ ही आपकी सेहत का भी ख्याल रखे? आइए आपको सिखाते हैं आप कैसे बना सकते हैं हेल्दी मूंग दाल चीला?

Moong Dal Chilla

कैसे बनाएं मूंग दाल चीला? (Image: AI)

Breakfast Recipe Hindi: सुबह का समय अक्सर जल्दीबाजी और काम की तैयारी में निकल जाता है, ऐसे में कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं या कुछ भी हल्का-फुल्का खा लेते हैं. लेकिन अगर आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं तो पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा किया खाया जाए, जिसे बनाना भी आसान हो और स्वाद भी एक दम शानदार हो, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो. ऐसे में मूंग दाल चीला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को जरूरी प्रोटीन और पोषक तत्व भी देता है. मूंग दाल में मौजूद फाइबर और विटामिन्स पाचन को सुधारते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं. इस नाश्ते की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और कम वक्त में तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये स्वादिष्ट नाश्ता?

विज्ञापन
विज्ञापन

मूंग दाल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मूंग दाल चीला बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती, इसके लिए आपको चाहिए;

विज्ञापन
  • 1 कप पीली मूंग दाल (रातभर भिगोई हुई).
  • 1 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार).
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक.
  • ½ छोटा चम्मच जीरा.
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.
  • नमक स्वाद अनुसार.
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
  • जरूरत अनुसार पानी.
  • चीला सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल.

मूंग दाल चीला बनाने का आसान तरीका

  • मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई दाल को अच्छी तरह धो लें.
  • इसके बाद मिक्सर में दाल, हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और मुलायम घोल तैयार करें.
  • ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  • अब इसमें नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल लगाएं और तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं.
  • धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
  • अब आपका गरमा-गरम मूंग दाल चीला तैयार है, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखता है.

यह भी पढ़ें: पेट में अल्सर होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, यहां जानिए Stomach Ulcer की पहचान कैसे होती है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ