घर पर बनाएं स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच, मिनटों में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

Breakfast Ideas: क्या आप भी नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जिसे बनाने में बिल्कुल भी वक्त न लगे और इसका स्वाद भी शानदार हो और सेहत के लिए भी अच्छा हो? आइए आपको सिखाते हैं स्पेशल एग चीज सैंडविच दो आपकी इस जरूरत को पूरा कर सकता है.

Breakfast Ideas

नाश्ते में कैसे बनाएं स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच.

Healthy Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है. अगर नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक हो तो दिन भी अच्छा गुजरता है. अक्सर लोग जल्दी के कारण कुछ भी खा लेते हैं या नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो बहुत कम समय में एक हेल्दी और टेस्टी सैंडविच बना सकते हैं. एग चीज सैंडविच ऐसा ही एक आसान और स्वाद से भरपूर नाश्ता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसमें अंडे का प्रोटीन और स्वाद इसे एक बेहतरीन नाश्ता बना देता है. इस नाश्ते की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह आसानी से तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं स्पेशल एग चीज सैंडविच?

विज्ञापन
विज्ञापन

सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच को बनाने के लिए आपको चाहिए;

विज्ञापन
  • 2-4 ब्रेड स्लाइस.
  • 2 उबले हुए अंडे.
  • पेरी-पेरी सॉस या टोमैटो सॉस.
  • चीजी सॉस या चीज स्प्रेड.
  • स्वाद अनुसार नमक.
  • काली मिर्च पाउडर.
  • बटर या घी.
  • हरी चटनी या टोमैटो सॉस.

एग चीज सैंडविच बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले अंडों को उबालकर ठंडा कर लें और फिर उन्हें छीलकर गोल स्लाइस में काट लें.
  • अब ब्रेड की एक स्लाइस पर पेरी-पेरी सॉस अच्छी तरह लगाएं और दूसरी स्लाइस पर चीजी सॉस फैलाएं.
  • अंडे की स्लाइस को सॉस लगी ब्रेड पर सजाएं और ऊपर से थोड़ा नमक और काली मिर्च छिड़क दें.
  • अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें.
  • सैंडविच मेकर या तवे को बटर से हल्का ग्रीस करें और सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेक लें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट और हेल्दी एग चीज सैंडविच, जिसे आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोस सकते हैं और इसका मजा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में किसी रामबाण से कम नहीं ये 4 होममेड ड्रिंक्स! जल्दी दिखने लगेगा असर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ