बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान एक बार फिर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनका नाम फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पहली डिलीवरी के बाद उन्होंने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया वो लोगों को हैरान कर गया। कई लोगों ने उनके वजन घटाने पर सवाल उठाए, लेकिन गौहर ने साफ कर दिया कि उनके पास कोई महंगे जिम ट्रेनर या स्पेशल डाइट नहीं थी उन्होंने सब कुछ खुद सीखा और समझा।
‘खुद से रिसर्च की, किसी ट्रेनर पर नहीं टिका भरोसा’
गौहर ने रेड एफएम के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि लोगों ने उन पर ताने मारे कि “तुम तो दिखा रही हो कि तुम्हारा वजन कम हो गया, दूसरों का भी सोचो जो नहीं कर पा रहीं”। जवाब में गौहर ने कहा, “मेरे पास कोई महंगा ट्रेनर नहीं, न ही कोई डाइट प्लान है, सब कुछ खुद रिसर्च किया और अपनी लाइफस्टाइल बदली।”
खुद की जरूरत को समझो, फिर करो शुरुआत
डॉक्टर वजल्ला श्रवणी, फिटनेस कंसल्टेंट और पिलाटेस ट्रेनर का मानना है कि फिटनेस जर्नी पर्सनल होती है। उन्होंने सलाह दी कि वजन घटाने के लिए सबसे पहले अपने शरीर को समझो जैसे कितनी कैलोरी चाहिए, कौन सी एक्सरसाइज सूट करती है। इसके लिए ऑनलाइन रिसोर्सेस या प्रोफेशनल से सलाह ली जा सकती है।
सेल्फ मोटिवेशन है असली चाबी
डॉ. श्रवणी के मुताबिक, “लक्ष्य तय करना और उसे पाने की प्रेरणा खुद से निकालना सबसे अहम है।” चाहे वो रोज 30 मिनट वॉक हो या हफ्ते में 3 दिन वर्कआउट, छोटी-छोटी जीत को सेलिब्रेट करना जरूरी है ताकि मोटिवेशन बना रहे। साथ ही अपनी प्रगति को ट्रैक करना भी मदद करता है।
सोशल मीडिया ट्रेंड्स से बचो, सही जानकारी चुनो
आजकल इंटरनेट पर कई ऐसे फिटनेस ट्रेंड्स और डाइट प्लान चल रहे हैं जो बिना किसी साइंटिफिक बैकअप के होते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन जैसे भरोसेमंद सोर्स से जानकारी लें और एक्सपेरिमेंट करते वक्त ध्यान रखें कि वो शरीर पर क्या असर डाल रहा है।