Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

रोज वही नाश्ता खाकर बोर हो गए? ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी गार्लिक बेसन चीला, स्वाद ऐसा की बार-बार खाएंगे!

Breakfast Ideas: क्या आप भी रोज एक जैसा नाश्ता करके बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए आपको बनाना सिखाते हैं स्वादिष्ट गार्लिक बेसन चीला.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Apr 12, 2026 06:47
Garlic Besan Chilla Recipe

Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन लोग जल्दबाजी के कारण या को कुछ ऐसा खा लेते हैं, जो शरीर को ठीक से एनर्जी नहीं देती या फिर नाश्ते को ही स्किप कर देते हैं. कई बार यह भी कारण होता है कि लोग एक ही नाश्ता बार-बार खाकर बोर हो जाते हैं और एक नया टेस्ट की तलाश में रहते हैं. ऐसे में गार्लिक बेसन चीला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अपने स्वाद और सेहत दोनों ही के लिए यह डिश परफेक्ट है और साथ ही इसकी रेसिपी भी काफी आसान है. आइए जानते हैं आप घर पर कैसे बना सकते हैं स्वादिष्ट गार्लिक बेसन चीला.

यह भी पढ़ें:

---विज्ञापन---
  • गार्लिक बेसन चीला बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
  • गार्लिक बेसन चीला बनाने के लिए आपको चाहिए 4-5 लहसुन की कलियां,
  • थोड़ा सा जीरा, स्वादानुसार नमक लें.
  • इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर.
  • 1 कप बेसन लें.
  • 2 चम्मच चावल का आटा.
  • चुटकीभर हल्दी.
  • कद्दूकस किया हुआ पनीर.
  • कद्दूकस की हुई गाजर.
  • बारीक कटी पत्तागोभी.
  • बारीक कटा प्याज.
  • शिमला मिर्च और हरा धनिया और तेल या घी, चीले को सेकने के लिए.

गार्लिक बेसन चीला कैसे बनाएं

  • सबसे पहले लहसुन, जीरा, लाल मिर्च और नमक को कूटकर एक स्वादिष्ट चटनी तैयार कर लें.
  • अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, नमक और जरूरत अनुसार पानी डालकर चिकना घोल बना लें.
  • अब दूसरे बाउल में पनीर, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें.
  • इस के बाद तवा कोकैसे बनाएं स्वादिष्ट गार्लिक चीला? गर्म करें और उसमें हल्का तेल लगाएं. इसके बाद उसपर बेसन का घोल पतली परत में फैलाएं.
  • चीला हल्का सुनहरा होने पर पलटें, ऊपर लहसुन की चटनी फैलाएं और सब्जियों की स्टफिंग डालें.
  • इसके बाद, उसे 2-3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर ढककर कर पकाएं. बस फिर क्या, तैयार है आपका गरमागरम गार्लिक बेसन चीला, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हाथ फेरते ही निकल आते हैं बालों के गुच्छे? नारियल तेल में ये 2 चीजें मिलाकर रोकें हेयर फॉल

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2026 06:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.