Breakfast ideas: घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे आलू कटलेट, आसान ट्रिक से मिलेगा परफेक्ट स्वाद

नाश्ते में बनाना सीखें टेस्टी कुरकुरे आलू कटलेट, जिसका स्वाद अपने आप में बेस्ट होता है और रेसिपी बहुत आसान होती है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये डिश?

Aloo Cutlet Recipe

नाश्ते में कुछ कुरकुरा क्या बनाएं?( Image: AI)

कई लोगों को सुबह-सुबह कुछ कुछ गरमागरम और कुरकुरा खाने का मन करता है. ऐसे में आलू कटलेट एक ऐसा स्नैक है जो न सिर्फ जल्दी बन जाता है बल्कि हर उम्र के लोगों को पसंद भी आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा महंगे या खास सामान की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद साधारण चीजों से ही आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह कटलेट इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करता है. अगर आप भी घर पर बाजार जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले और अच्छे से मैश किए हुए आलू.
  • 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स (या 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर/अरारोट).
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज.
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट.
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला.
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
  • नमक स्वाद के अनुसार.
  • तलने के लिए तेल.

आसान तरीके से बनाएं क्रिस्पी आलू कटलेट

विज्ञापन
  • सबसे पहले उबले आलू को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि कोई गांठ न रहे.
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिश्रण को स्वादिष्ट बनाएं.
  • अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर मिलाएं, जिससे मिश्रण अच्छी तरह बाइंड हो जाए और कटलेट का आकार बनाना आसान हो.
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे या अपनी पसंद के आकार के कटलेट बना लें.
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें और कटलेट को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी कटलेट अब इन्हें आप गरमा-गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें और स्वाद का पूरा मजा लें.

यह भी पढ़ें: टीबी की बीमारी लोगों को कैसे अपना शिकार बनाती है? जानिए कितने दिनों में मरीज हो सकता है ठीक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ