---विज्ञापन---

Foods Avoid In Monsoon: मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ जाएगा बीमारी का खतरा

ऐसा माना जाता है कि बरसात के मौसम में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि वे कौन-सी चीजें हैं जिनका सेवन मानसून में नहीं करना चाहिए।

Monsoon Health Tips: मानसून का मौसम अपने साथ सुकून भरी ठंडक और ताजगी तो लाता है, लेकिन यह बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक बढ़ा देता है। इस मौसम में नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं, फूड पॉइजनिंग और संक्रमण जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम जो कुछ भी खा रहे हैं, वह साफ-सुथरा और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। मानसून में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें खाने से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कौन-सी वह चीजें हैं, जिनका भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।

पत्तेदार सब्जियां

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

मानसून के दौरान पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें मिट्टी और नमी की वजह से बैक्टीरिया और कीड़े जल्दी पनपते हैं। जैसे पालक, मेथी, सरसों जैसी सब्जियां इस मौसम में खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर जरूरी हो तो इन्हें अच्छे से धोकर और अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

तली-भुना स्ट्रीट फूड

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

बारिश के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाले समोसे, पकोड़े, चाट जैसी तली हुई चीजें खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट में इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इन फूड्स में इस्तेमाल किया गया तेल कई बार बार-बार गर्म किया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है और कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

सीफूड (समुद्री भोजन)

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

मानसून में मछलियों और झींगा जैसी समुद्री चीजों की ताजगी कम हो जाती है, जिससे इनका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए मानसून के दौरान सी फूड से परहेज करना बेहतर विकल्प होता है।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा जैसे कार्बोनेटेड पेय पदार्थ पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं। ये शरीर में एसिड बनाते हैं, जिससे पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय आप नींबू पानी या हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।

दही और छाछ

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

दही और छाछ गर्मियों में तो बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन मानसून में ये शरीर को ठंडक देकर सर्दी-खांसी या जुकाम का कारण बन सकते हैं। इस मौसम में इनका सेवन सीमित मात्रा में और केवल दिन में ही करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- स्कूबा डाइविंग का शौक है? इन जगहों पर करें पानी के अंदर की रोमांचक सैर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jun 19, 2025 05:01 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola