एक-एक कली छीलने का झंझट छोड़िए, लहसुन छीलने के ये देसी हैक्स बचाएंगे समय

Easy Garlic Peeling Hacks: लहसुन की एक-एक कली छीलने में अगर आपका भी काफी समय और मेहनत चली जाती है, तो रसोई के ये आसान जुगाड़ काम आ सकते हैं. जानिए लहसुन के छिलके जल्दी और आसानी से हटाने के अलग-अलग तरीके ताकि खाना बनाते समय यह छोटा काम परेशानी न बने.

Garlic Peeling Hacks

लहसुन छीलने के ये देसी हैक्स बचाएंगे समय और मेहनत. AI Generated Image

Garlic Peeling Hacks: खाना बनाते वक्त सब्जी तो आराम से बन जाती है, लेकिन लहसुन छीलना सबसे बड़ा झंझट का काम लगता है. उसमें भी अगर सिर्फ कुछ कलियां ही छीलनी हों तब इतनी दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जब पूरी मुट्ठी लहसुन छीलने होते हैं तब बहुत दिक्कत होती है. खासकर कुछ लहसुन के सूखे छिलके (Garlic Peels) हाथों में चिपकते हैं और कई बार तो लहसुन की कली भी साथ में टूट जाती है. लेकिन अब लहसुन को छीलने के लिए आपको इतना झंझट करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं ऐसे कुछ हैक्स जिनकी मदद से आप लहसुन को आसानी से छील सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कटोरी में बंद करके ये तरीका अपनाएं

लहसुन का छिलका आसानी से निकालने के लिए सबसे पहले एक पूरी लहसुन की गांठ को अलग-अलग कलियों में तोड़ लीजिए. अब बंद डिब्बे में लहसुन डालकर डिब्बे को अच्छी तरह हिलाएं. अगर आपके पास बंद डिब्बा नहीं है तो आप दो कटोरियों की मदद से भी ये प्रोसेस कर सकते हैं. ऐसा करने से लहसुन के सूखे छिलके ढीले हो सकते हैं और उसके बाद कलियों में से छिलके आसानी से निकाले जा सकते हैं. यह तरीका सूखे लहसुन के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है.

गर्म पानी भी आ सकता है काम

विज्ञापन

गर्म पानी वाला ये तरीका तब सबसे ज्यादा मददगार साबित हो सकता है, जब छिलका लहसुन की कली से चिपका हुआ हो. छिलके को इस तरीके से हटाने के लिए कलियों को सबसे पहले अलग-अलग करके हल्के गर्म पानी में भिगोकर कुछ मिनट के लिए रख दीजिए. इस बात का ध्यान रखिएगा कि पानी बहुत गर्म या फिर उबलता हुआ न हो. इसके बाद जब आप लहसुन को पानी से निकालकर कली को हल्का सा दबाएंगे तो उसका छिलका अपने आप ढीला पड़ जाएगा. लहसुन को ज्यादा देर के लिए पानी में नहीं रखिए वरना उसका स्वाद या फिर बनावट बदल सकता है.

चौड़े चाकू की ये वाली ट्रिक आजमाएं

विज्ञापन

लहसुन को आसानी से चाकू की मदद से काटने के लिए सबसे पहले कली को चाकू की धार के नीचे रखकर उसे अपनी हथेली की मदद से दबा लीजिए. इसके बाद आप देखेंगे कि कली थोड़ी सी चपटी होगी और छिलका टूटकर अलग हो जाएगा. अगर आप कली को बारीक काटना चाहते हैं तो उससे पहले ये तरीका काम आ सकता है. ध्यान रहे कि कली को ज्यादा न दबाया जाए वरना कली टूट सकती है.

माइक्रोवेव वाला तेज तरीका

विज्ञापन

अगर आपको बहुत सारी लहसुन की कलियों का छिलका छीलना हो तो इसके लिए आप ये माइक्रोवेव वाला तरीका अपना सकते हैं. इसके लिए अलग की हुई कलियों को बस थोड़े समय के लिए माइक्रोवेव में रखकर हल्की हीट दीजिए और आप देखेंगे कि हीट देने की वजह से कलियों का छिलका ढीला पड़ गया है. उसके बाद आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं. इस बात का ध्यान रखिए कि आप लहसुन को ज्यादा देर और ज्यादा तापमान में न रखें वरना वो पक भी सकता है.

रात भर भिगोकर रखना आ सकता है काम

विज्ञापन

आप लहसुन को छीलने के लिए एक रात पहले उन्हें पानी में भिगोकर रख सकते हैं और फिर अगले दिन उन्हें छील लीजिए. वो आसानी से छिल जाएंगे बिना किसी झंझट के.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ