Keeping Bread Fresh: क्या आपके घर में भी ब्रेड का पैकेट खुलते ही कुछ ही दिनों में स्लाइस सूखी, खाने में टाइट या फिर किनारों से खराब हो जाती है? खासकर अगर मौसम उमस वाला हो तो ये दिक्कत ज्यादा देखने को मिल सकती है और कभी-कभी तो पैकेट के अंदर नमी रहने की वजह से फफूंदी का भी खतरा होता है. लेकिन, अगर आप भी ब्रेड को बिना फ्रिज में रखे ज्यादा दिन चलाना चाहते हैं, तो परेशान बिल्कुल ना हों. ऐसे कुछ तरीके हैं जिनसे आप फ्रिज में रखने बिना भी ब्रेड को ताजा रख सकते हैं. यहां जानिए ये स्टोरिंग हैक्स.
ब्रेड को इस जगह पर रखने की गलती न करें
अगर आप ब्रेड को फ्रेश रखना चाहते हैं, तो उसे गैस चूल्हे, ओवन, माइक्रोवेव या ऐसी जगह से दूर रखें, जहां लगातार गर्मी या भाप आती हो. इसके अलावा ब्रेड को खिड़की के पास धूप वाली जगह पर भी न रखें. ब्रेड को हमेशा सूखी, ठंडी और छाया वाली जगह पर ही रखें.
पैकेट खोलने के बाद ये छोटा-सा काम जरूर करें
ब्रेड का पैकेट खोलने के बाद सिर्फ जरूरत के मुताबिक ही स्लाइस निकालिए और पैकेट की एक्स्ट्रा एयर बाहर निकालकर पैकेट को बंद करके रख दीजिए. अगर पैकेट अच्छे से बंद न हो तो आप उसे बंद करने के लिए पैकेट वाली क्लिप भी लगा सकते हैं. पैकेट को खुला मत छोड़िए और न ही सिर्फ उसे ऊपर से मोड़कर छोड़िए, इससे ब्रेड खराब हो सकती है.
एयरटाइट डिब्बा एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन गर्म या नमी वाली ब्रेड को पूरी तरह एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख देने से भी वो खराब हो सकती है. अगर ब्रेड सूखी और साफ है, तो इसे आप एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं.
पैकेट में ये दिखें तो तुरंत दें ध्यान
अगर ब्रेड के पैकेट के अंदर पानी की बूंदें या नमी दिख रही है तो इसे सिर्फ नॉर्मल फ्रेशनेस समझकर इग्नोर न करें. अगर नमी पैकेट के अंदर आती हुई दिखे तो ब्रेड को तुरंत कहीं और स्टोर करें.
ब्रेड को काटकर नहीं, पूरी लोफ को संभालकर रखें
अगर आप ब्रेड की पूरी लोफ खरीदकर लाएं हैं तो उसे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग स्लाइस निकालने के बजाय जितनी मात्रा चाहिए, उतनी ही काटें और बाकी हिस्सा तुरंत पैक कर दीजिए. अगर आप ब्रेड के कटे हुए हिस्से को खुला छोड़ते हैं तो ब्रेड जल्दी सूख सकती है.