स्कूबा डाइविंग का शौक है? इन जगहों पर करें पानी के अंदर की रोमांचक सैर

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो एडवेंचर के काफी शौकीन होते हैं, जिसे करने के लिए वे विदेश देशों का सपना देखते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में, जहां आप आसानी से समुद्र के अंदर की सैर कर सकते हैं।

स्कूबा डाइविंग का शौक है? इन जगहों पर करें पानी के अंदर की रोमांचक सैर

Scuba Diving In India: अगर आप पानी के नीचे की दुनिया को करीब से देखना चाहते हैं और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो स्कूबा डाइविंग आपके लिए एक बेहतरीन एडवेंचर हो सकता है। स्कूबा डाइविंग में आप समुद्र की गहराइयों में जाकर रंग-बिरंगी मछलियों, मूंगों (कोरल्स), समुद्री जीवन और शांति से भरी एक नई दुनिया को देख सकते हैं। भारत में भी कई खूबसूरत और सुरक्षित जगहें हैं जहां स्कूबा डाइविंग होती है। यहां पेशेवर इंस्ट्रक्टर आपको गाइड करते हैं और जरूरी ट्रेनिंग भी देते हैं जिससे पहली बार करने वाले लोग भी इसे आसानी से कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि भारत में कौन-सी वे जगहें हैं जहां आप स्कूबा डाइविंग के फुल मजे ले सकते हैं। इसके साथ ही अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन

गोवा

 Image Source Freepik

विज्ञापन

गोवा सिर्फ पार्टी और बीच के लिए ही नहीं, बल्कि स्कूबा डाइविंग के लिए भी लोगों की एक पसंदीदा जगह है। यहां आप अरब सागर की साफ नीली लहरों के नीचे रंग-बिरंगे समुद्री जीवों और मूंगों को देख सकते हैं और ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं।

पुडुचेरी

पुडुचेरी को घूमने के साथ-साथ आप ड्राइविंग का मजा भी ले सकते हैं। यह जगह अपने शांत समुद्र और साफ पानी के लिए काफी जानी जाती है। यहां की स्कूबा डाइविंग में आप कृत्रिम रीफ्स, मछलियों और अनोखी समुद्री संरचनाओं को नजदीक से देख सकते हैं।

विज्ञापन

अंडमान-निकोबार

 Image Source Freepik

अगर आप असली और गहराई तक जाने वाला स्कूबा अनुभव चाहते हैं, तो अंडमान आपके लिए सबसे परफेक्ट जगह है। यहां के हैवलॉक और नील आइलैंड स्कूबा डाइविंग के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां का समुद्री जीवन बेहद समृद्ध और रंगीन होता है। आप चाहें तो अंडमान में डाइविंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत के सबसे खूबसूरत और कम भीड़-भाड़ वाले ड्राइविंग स्पॉट्स में से एक है। यहां के पानी इतने साफ होते हैं कि आप 20 से 30 मीटर नीचे तक साफ देख सकते हैं। स्कूबा डाइविंग के शौकीनों के लिए यह एक छुपा खजाना और बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ