चावल के आटे की नरम बगिया से भर जाएगा पेट भी और मन भी, जानें बिहार की पारंपरिक रेसिपी

Bihari Bagiya Recipe: रोज-रोज पोहा, पराठा और ब्रेड खाकर हो गए हैं बोर? तो इस बार ट्राई करें बिहार की पारंपरिक बगिया. चावल के आटे से बनी नरम बगिया के अंदर चना दाल की मसालेदार फिलिंग भरी जाती है और इसे भाप में पकाया जाता है. जानिए घर पर स्वादिष्ट बिहारी बगिया बनाने की आसान रेसिपी.

Bagiya Recipe

बिहार की नरम बगिया कैसे बनाते हैं. AI Generated Image

Bagiya Recipe: क्या आप भी हर दिन नाश्ते में वही पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हो और आपका ऐसा मन कुछ खाने का मन करता है जो खाने में तो देसी हो लेकिन रोज के नाश्ते से बिल्कुल अलग हो, तो आपको एक बार चावल के आटे से बना बिहारी स्टाइल बगिया जरूर ट्राई करना चाहिए. इसे बच्चों के साथ-साथ बड़े सभी बहुत मजे से खाएंगे. दरअसल बगिया बिहार की पारंपरिक डिशेज में से एक है जिसे एक खास तरह का आकार देकर तैयार किया जाता है. इसे उत्तर प्रदेश में फरा के नाम से जाने हैं. इसकी खासियत इसके अंदर भरी जाने वाली स्वादिष्ट सामग्री है. आइए जानते हैं बिहारी बगिया को बनाने के आसान तरीके.

विज्ञापन
विज्ञापन

बगिया बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

चावल का आटा- 2 कप
पानी- 2½ (ढाई) कप
चना दाल- 1 कप (भीगी हुई)
हरी मिर्च- 3 से 4
लहसुन की कलियां- 5 से 6
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
तेल- थोड़ा-सा (केवल स्टीमर की जाली को ग्रीस करने के लिए)

बगिया बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
  • सबसे पहले बगिया की फिलिंग बनाने के लिए भीगी हुई चना दाल लेकर उसका पानी पूरी तरह निकाल लीजिए.
  • फिर मिक्सी के जार में चना दाल, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को डालकर बिना पानी मिलाए दरदरा करके पीस लीजिए.
  • अब इस पिसे हुए मिश्रण में हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लीजिए और आपकी फिलिंग तैयार हो जाएगी.
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी में नमक डालकर उसे उबलने के लिए रख दीजिए.
  • जब पानी उबलने लगे तब उसमें धीरे-धीरे चावल डालिए लेकिन इसे चलाते रहिए.
  • इसके बाद गैस को बंद करके बर्तन को 5 मिनट के लिए ढक्कन से बंद करके रख दीजिए.
  • जब मिश्रण अच्छे से ठंडा हो जाए तब इसे हाथों से मसलकर गूंथ लीजिए और एक मुलायम आटा तैयार कर लीजिए.
  • उसके बाद गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए.
  • अब लोई को लेकर उसे हथेली से दबाकर कटोरी की तरह गहरा आकार दे दीजिए.
  • इसके बीच में तैयार की हुई चना दाल की फिलिंग डाल दीजिए और किनारों को अच्छी तरह से सील कर दीजिए.
  • आप इसे अपना मनपसंदीदा आकार दे सकते हैं.
  • अब स्टीमर में पानी डालकर उसे गर्म होने के लिए रख दीजिए और स्टीमर की जाली पर हल्का सा तेल भी लगा दीजिए.
  • जो आपने बगिया तैयार किए थे उन्हें जाली के ऊपर थोड़ी दूरी बनाकर रख दीजिए.
  • इसे ढक्कन लगाकर कम से कम 12 से 15 मिनट तक भाप में अच्छी तरह पकने दीजिए.
  • बगिया बनने के बाद इसे गरम-गरम हरी चटनी या फिर टमाटर की चटनी के साथ परोसिए.

यह भी पढ़ें- मिठाई नहीं आज बनेगी गुलाब जामुन की सब्जी, जोधपुर की इस देसी रेसिपी का स्वाद कर देगा हैरान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ