How To Make Chicken Samosa: बाहर जैसा क्रिस्पी चिकन समोसा घर पर बनाएं, जानिए आसान रेसिपी

क्या आप भी घर पर स्वादिष्ट चिकन समोसा बनाना चाहते हैं, जो क्रिस्पी भी हो और स्वाद इतना अच्छा हो कि बार-बार खाने का मन करें? आइए आपको आसान रेसिपी बताते हैं.

Crispy Chicken Samosa Recipe Step By Step

घर पर कैसे बनाएं चिकन समोसा? (Image: AI)

समोसा एक शानदार स्नैक्स है, जिसे अक्सर लोग बहुत पसंद करते हैं. समोसे का स्वाद इतना खास होता है कि न सिर्फ पेट भर जाता है, बल्कि क्रिस्पी खाने की क्रेविंग भी पूरी हो जाती है. लेकिन हमेशा आलू का आम समोसा खाना हर किसी को बोर कर देता है, ऐसे में हम आपको खास चिकन समोसे की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप इस समोसे के दीवाने हो जाएंगे. अगर आपने पहले कभी चिकन समोसा नहीं बनाया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, इसलिए आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बनाने की टिप्स देते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर किन चीजों से तैयार होगा चिकन समोसा

सामग्री इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने लोगों के लिए बना रहे हैं.

  • 1/ किलो मैदा
  • 1/2 किलो बोनलेस चिकन
  • 1 मैगी मसाला का पैकेट
  • 1 प्याज
  • 1 चम्मच नमक
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पीसा हुआ
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • तलने के लिए जरूरत अनुसार तेल

कैसे घर पर बनाएं स्वादिष्ट चिकन समोसा?

  • सबसे पहले मैदे में 1 छोटा चम्मच नमक और 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन मिलाकर गूंथ लें, फिर इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
  • इसके बाद, चिकन को धो लें और इसे प्रेशर कुकर में 1/2 छोटा चम्मच नमक के साथ डालें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं.
  • जब चिकन अच्छे से पक जाए, तो चूल्हे पर एक पैन रखें और उसमें 4 बड़े चम्मच तेल डालें.
  • अब तेल में एक प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
  • इसी बीच, उबले हुए चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उन्हें पैन में डाल दें और बाकी के मसाले डालें और सब कुछ अच्छी तरह भून लें.
  • मैगी मसाला और गरम मसाला डालें, फिर चिकन के मिश्रण को ठंडा होने दें.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां लें और उन्हें बेल लें.
  • आप आटे को पट्टियों में काट सकते हैं, उनमें चिकन की स्टफिंग भर लें और समोसे का आकार दें इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें.
  • चूल्हे पर एक पैन रखें और समोसों को सुनहरा होने तक अच्छे से तले. इस तरह आपका स्वादिष्ट चिकन समोसा तैयार हो जाएगा, जिसे आप चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  ना फ्रिज के ब्रेड को रखना है ताजा तो आजमा लीजिए ये हैक, लंबे समय तक Bread रहेगी फ्रेश

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ