---विज्ञापन---

कीबोर्ड दिखता है साफ लेकिन अंदर भरी होती है गंदगी, ऐसे करें सही तरीके से सफाई

Keyboard Cleaning Tips: कीबोर्ड ऊपर से साफ दिखने के बावजूद Keys के बीच धूल, गंदगी और चिपचिपापन जमा हो सकता है. अगर आप भी रोज इस्तेमाल होने वाले कीबोर्ड को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करना चाहते हैं, तो जानिए सफाई का सही तरीका और किन गलतियों से बचना जरूरी है.

---विज्ञापन---

Cleaning Hacks: सफाई शुरू करने से पहले कुछ कामों को करना जरूरी है. इसलिए सबसे पहले अगर आपका डेस्कटॉप वाला कीबोर्ड है तो उसे पहले कंप्यूटर से डिस्कनेक्ट कर दीजिए. अगर आपका कीबोर्ड वायरलेस है तो उसे बंद कर दीजिए या बैटरी निकाल लीजिए. वहीं, अगर आप लैपटॉप के कीबोर्ड की सफाई कर रहे हैं तो पहले लैपटॉप को शट डाउन करके उसका चार्जर निकाल दीजिए. सफाई के दौरान अगर आप किसी लिक्विड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो डिवाइस को बंद रखना ही सबसे ज्यादा सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें – टॉयलेट में सिरका डालने से क्या होता है? जानिए क्या सचमुच फायदेमंद है यह हैक या नहीं

---विज्ञापन---

पहले Keys के बीच फंसी सूखी गंदगी निकालें

सबसे पहले कीबोर्ड को हल्का सा झुका कर उसके बीच फंसी हल्की धूल-मिट्टी को झाड़ लीजिए. उसके बाद आप किसी सॉफ्ट ब्रश या फिर कीबोर्ड क्लीनिंग ब्रश की मदद से कीबोर्ड के बीच धीरे-धीरे सफाई कीजिए.

Keys की सतह और किनारों की सफाई करें

---विज्ञापन---

अब किसी माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करके उसे पानी की मदद से हल्का सा नम कर लीजिए. अगर आपके पास किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक क्लीनर है तो आप उसे कपड़े पर स्प्रे करके इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आप उसे सीधे कीबोर्ड पर न डालें. हर कीस के ऊपर के साथ-साथ उसके किनारों को भी साथ में ही साफ करिए, क्योंकि यहां पर भी गंदगी जमा हो सकती है. ध्यान रहे कि आप लैपटॉप की कीस को बहुत ज्यादा रगड़कर साफ न करें.

चिपचिपी कीस के लिए क्या करें?

---विज्ञापन---

अगर आपकी कीस चिपचिपी है तो उसे साफ करने के लिए कीबोर्ड को खरोंचने की जगह किसी माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से कीबोर्ड को साफ करिए. कॉटन पैड को गीला करके उसका इस्तेमाल कीस के छोटे-छोटे किनारों और गैप्स की सफाई के लिए किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि आप उसे बहुत ज्यादा गीला न करें. अगर कीबोर्ड किसी लिक्विड की वजह से ही काम नहीं कर रहा है तो उसकी प्रोफेशनल सर्विसिंग जरूर करवाएं.

कीबोर्ड साफ करते समय ये 5 गलतियां न करें

---विज्ञापन---
  • कीबोर्ड साफ करने के लिए उसमें सीधे पानी या सैनिटाइजर स्प्रे ना करें.
  • कीस को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा कपड़ा गीला करके ना इस्तेमाल करिए.
  • कीस के बीच की गंदगी साफ करने के लिए किसी नुकीली चीज से कीबोर्ड को कुरेदने की गलती मत करिए.
  • कीबोर्ड की सफाई के लिए घरेलू क्लीनिंग केमिकल्स का प्रयोग मत करिए.
  • सफाई के तुरंत बाद डिवाइस को चालू मत करिए, पहले उसे पूरी तरह सूख जाने दीजिए.

यह भी पढ़ें – दीवार पर टेप का गोंद जम गया है तो पेंट खराब किए बिना हटाने के ये तरीके जान लें, डैमेज नहीं होगी Wall

First published on: Sep 15, 2026 06:10 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola