DIY Skin Care: चेहरे की ड्राईनेस हो सकती है कम, घर पर इन तरह बनाएं मॉइस्चराइजर क्रीम

Homemade Moisturizer Cream: कई बार नहाने के बाद या मुंह साफ करने के बाद चेहरा सूखा हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से नेचुरल क्रीम तैयार करें और स्टोर करके रख लें.

Homemade Moisturizer Cream

मॉइस्चराइजर क्या होता है? Image Credit- Freepik

मौसम कैसा भी हो… कुछ लोगों का चेहरा ऐसा है जो धोने के बाद ड्राई हो जाता है. ध्यान न देने पर खिंची-खिंची महसूस हो सकती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए स्किन की ड्राईनेस कम करना जरूरी है. इसके लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन होममेड की बात अलग होती है. आप घर पर मॉइस्चराइजर क्रीम बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है, क्योंकि ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं होती. साथ ही, जो सामग्रियां चाहिए होगी वो आसानी से घर पर भी मिल जाएंगी. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप घर पर मॉइस्चराइजर क्रीम कैसे तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉइस्चराइजर क्या होता है?

मॉइस्चराइजर एक तरह का स्किन केयर प्रोडक्ट है, जो चेहरे से रूखापन दूर करने का काम करता है. आप इसे क्रीम, लोशन या फिर सीरम के तौर पर भी देख सकते हैं, क्योंकि इन चीजों का काम भी स्किन को नमी देना होता है. इसलिए मार्केट में एक नहीं बल्कि कई तरह के मॉइस्चराइजर मिलते हैं, जिसे अपनी स्किन टाइप के हिसाब से खरीदा जा सकता है.

घर पर कैसे बनाएं मॉइस्चराइजर?

घर में मौजूद एलोवेरा और ग्लिसरीन जैसी चीजों का इस्तेमाल करके मॉइस्चराइजर तैयार किया जा सकता है. हालांकि, आप इन सामग्रियों को अपनी स्किन टाइप के हिसाब से बदल भी सकते हैं.

विज्ञापन

सामग्री

  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • ग्लिसरीन- 1 चम्मच
  • नारियल का दूध- 1 चम्मच
  • कैस्टर ऑयल- 5 बूंद

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर एक बाउल में नारियल का दूध डालें. अब इसमें एक-एक करके सामान डालें और शुरुआत एलोवेरा जेल और तेल से करें.
  • अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि स्मूथ टेक्सचर मिल जाए. मिलाने के बाद आप कैस्टर ऑयल डालें और स्किन को बेहतर लुक देने के लिए नारियल का दूध मिलाएं.
  • अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और तब तक फेंटते रहें, जब तक वह सफेद और क्रीमी न नजर आने लग जाए. बस आपकी क्रीम बनकर तैयार है, जिसे स्टोर करके रखा जा सकता है.

कैसे करें होममेड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल?

इसका इस्तेमाल करने के लिए आप स्किन को साफ करें. फिर थोड़ी मात्रा में क्रीम लें और हल्के हाथों से मालिश करें. मालिश चेहरे या फिर गर्दन के हिस्सों पर सकते हैं. हालांकि, आपको पहले पैच टेस्ट जरूर करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ