Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

खटमल को जड़ से कैसे खत्म करें? जानिए घर पर ही दवा बनाकर बिस्तर से खटमल कैसे हटाएं

Khatmal Ke Gharelu Upay: खटमल एक बार घर में आ जाएं तो अपना अड्डा जमा लेते हैं. ऐसे में इन खटमल को मारना जरूरी होता है. यहां जानिए घर पर ही किस तरह खटमल की दवा बनाकर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 16, 2026 16:52
khatmal ki dawa
खटमल मारने के लिए ऐसे बनाएं दवा.

Khatmal Marne Ki Dawa: खटमल को बेडबग्स (Bed Bugs) भी कहते हैं. यह छोटे, खून चूसने वाले और बिना पंखों वाले कीड़े होते हैं जो इंसानों या जानवरों का खून पीकर जिंदा रहते हैं. ये खटमल ज्यादातर गद्दों की सिलाई और दरारों में, बेड फ्रेम में, बेड के हेडबोर्ड में, सोफे पर और कुर्सियों के कुशन में होते हैं. इनके अंडे तेजी से फैलते हैं और पूरे बिस्तर पर ये खटमल अपना अड्डा जमा सकते हैं. वहीं, ये खटमल काटते भी बहुत तेज हैं. खटमल के काटने पर लाल रंग के छोटे उभरे हुए चकत्ते नजर आते हैं. ये एक ही लाइन या गुच्छे में काटते हैं और जिस जगह पर काटते हैं वहां खुजली और जलन होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए खटमल को मारने के लिए कौन से घरेलू उपाय असरदार साबित होते हैं और इन खटमल का खात्मा कर देते हैं.

खटमल मारने की दवा कैसे बनाएं

सफेद सिरका आएगा काम – खटमल मारने के लिए सफेद सिरके का स्प्रे बनाया जा सकता है. इस स्प्रे को बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल लेकर उसमें सफेद सिरका डाल लें. इसे जस का तस ही बिस्तर कोनों में, दरारों में और खटमल के सभी ठिकानों पर छिड़कें. विनेगर (Vinegar) में मौजूद एसिटिक एसिज खटमल के तंत्रिका तंत्र के लिए घातक साबित होता है.

---विज्ञापन---

बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल – खटमल को मारने के लिए आप बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा खटमल के शरीर की नमी सोख लेता है जिससे खटमल मर जाते हैं. ऐसे में बिस्तर पर और खटमल जहां भी हों उस जगह पर बेकिंग सोडा छिड़क दें. एक हफ्ते तक बेकिंग सोडा को बिस्तर पर लगे रहने दें. खटमल मरने लगेंगे. उसके बाद साफ करके हटा दें.

नमक और साबुन का घोल बनाएं – एक और बेहद कारगर नुस्खा है नमक और साबुन का घोल. इसके लिए गर्म पानी लेकर उसमें नमक और बर्तन धोने वाला साबुन या लिक्विड सोप मिला लें. इस घोल को स्प्रे बोतल में भरें. नमक खटमल के शरीर को सुखा देगा और साबुन उनकी सुरक्षा कवच को क्षति पहुंचाएगा जिससे खटमल मरने लगेंगे.

---विज्ञापन---

बिस्तर को जरूर लगाएं धूप

खटमल भगाने के लिए बिस्तर को 2 से 3 दिनों तक धूप लगाने पर फायदा मिलता है. खटमल तेज धूप को बर्दाश्त नहीं कर पाते और तड़पकर मर जाते हैं.

चादर धोएं इस तरह

गर्म पानी से चादर और तकिए के कवर को धोएं. इससे इनमें लगे खटमल पूरी तरह मर जाते हैं. जब-तब पलंग के नीचे या पलंग के किनारों पर गर्म पानी को स्प्रे भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घर पर नेचुरल फेस वॉश कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगी Face Wash तो महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 16, 2026 04:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.