Kadam Ka Achar Recipe: क्या आपने कभी अचारों का किंग कहलाए जाने वाला ‘कदम का अचार’ ट्राय किया है? अगर नहीं तो आप कदम के अचार की आसान रेसिपी जान सकते हैं। कदम का अचार कश्मीरी मोंज अचार के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ मसाले और कदम के फल से आप अचार तैयार कर सकते हैं। आइए कदम का अचार बनाने की विधि जानते हैं।
Kadam Achar Ingredients in Hindi
- तीखी लाल मिर्च
- सौंफ 50 ग्राम
- 50 ग्राम धनिया साबुत
- 2 से 3 चुटकीभर हींग
- दो चम्मच- हल्दी
- राई
- काली सरसों
- मेथी दाना
- कलौंजी
- नींबू
- कुछ गरम खड़े मसाले
- दो चम्मच- कश्मीरी लाल मिर्च
- नमक स्वादानुसार
Kadak Achar Recipe in Hindi
कदम के फल को अच्छे से धो लें। अब इसको इस तरह से सूखा लें कि पानी ना रहे। आप चाहें तो पेपर या किसी टोकरी में कदम के फलों को डालकर सूखा सकते हैं। इसके बाद छोटे-छोटे चार टुकड़ों में फल को काट लें। अब धूप में सूखाने के लिए रख दें। जब तक ये सूखता है आप अचार बनाने का मसाला तैयार कर लें।
Kadak Achar Masala Recipe in Hindi
एक कढ़ाही को गैस पर गर्म करें। इसमें साबूत धनिया डाल दें। साथ ही 50 ग्राम सौंफ में से थोड़ा सौंफ इसमें डाल दें। अब गर्म मसाले भी डाल दें। अब इन सभी सामग्री को भून लें। इसे ज्यादा ना भूनें सिर्फ गर्म करने तक ही भूनें और साथ में चलाते भी रहें, जिससे मसालों के अंदर की नमी खत्म हो जाए। इस तरह से धनिया, सौंफ और गर्म मसाला भून गया है, इसे एक प्लेट में निकाल लें।
इसके बाद फिर से कढ़ाही को गैस पर रखें और इसमें कलौंजी और राई को भून लें। इन्हें चलाते हुए भून लें। इसके बाद धनिया और सौंफ वाली प्लेट में ही राई और कलौंजी को डाल दें।
अब कढ़ाई में सौंफ और मेथी दाना भी डालकर भून लें, लेकिन आपको इन दोनों को उसी प्लेट में नहीं डालना है। आप इसे एक अलग प्लेट या कटोरी में निकाल लें। इसके बाद सिलबट्टे या चाहें तो मिक्सी में आप मसाले पीस सकते हैं। अब भूने धनिया, सौंफ और गर्म मसाले को लेकर मिक्सी में पीस लें।
Kadak Achar Method in Hindi
एक बड़ी परात में सुखाए गए कदम का फल डालें। इसमें हींग मिला दें। इसके बाद हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, तीखा लाल मिर्च पाउडर और पीसे हुए मसालों को भी डाल दें। इसके बाद पीसी काली सरसो भी डाल दें। साथ ही इसमें मेथी दान और सौंफ भी डाल दें। अब इसमें अपने स्वाद अनुसार नमक भी मिला दें। इन सभी को एक साथ अच्छे से मिक्स कर दें।
इसके बाद आपको एक कटोरी के करीब तेल गर्म करना है। इसके बाद तेल को ठंडा करके अचार में डालकर अच्छे से मिला दें। आप चाहें तो इसमें कच्चा तेल भी मिक्स कर सकते हैं। आप चाहें तो तेल थोडा ज्यादा भी डाल सकते हैं। सभी को हाथों की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद अचार में दो निब्बू का रस डालकर अच्छे से मिला दें। इस तरह से कदम का अचार बनकर तैयार हो गया है। आप इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
58 mins agoFacial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
5 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
19 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
21 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
21 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
23 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
23 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
23 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines