---विज्ञापन---

Janmashtami 2025: लड्डू गोपाल के लिए इस जन्माष्टमी बनाएं पंचामृत और माखन, विधि आसान, स्वाद लाजवाब

जन्माष्टमी आज यानी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे बहुत से लोग हैं जो सोच रहे हैं टेस्टी भोग कैसे बनाएं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं आप घर बैठे श्रीकृष्ण का मनपसंद भोग कैसे बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

Janmashtami 2025: हर साल की तरह इस बार भी भक्तजन 16 अगस्त यानी आज के दिन को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही प्रेम और भक्ति के साथ मनाएंगे। इस दिन घर-घर में लड्डू गोपाल को झूला झुलाया जाता है, उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और खास तरह के भोग बनाकर अर्पित किए जाते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार लड्डू गोपाल के लिए कुछ खास भोग बनाया जाए, तो हम आपके लिए लाए हैं दो आसान और स्वादिष्ट रेसिपी, जिन्हें आप घर पर बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किस तरह से अपने लड्डू गोपाल के लिए स्वाद से भरपूर भोग बना सकते हैं।

पंचामृत रेसिपी

पंचामृत का अर्थ होता है पांच अमृत। यह भोग पूजा के दौरान सबसे पहले भगवान को अर्पित किया जाता है। इसके बाद प्रसाद रूप में सभी को दिया जाता है।

---विज्ञापन---
Image Source twitter

सामग्री

  • दही – 2 चम्मच
  • दूध – 2 चम्मच
  • घी – 1 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • शक्कर – 1 चम्मच
  • तुलसी के पत्ते – 4-5

बनाने की विधि

पंचामृत बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें दही, दूध, घी, शहद और शक्कर डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं जब तक शक्कर घुल न जाए। अंत में तुलसी के पत्ते डालें। पत्ते डालने के बाद इसे लड्डू गोपाल को भोग लगाएं और बाद में प्रसाद के रूप में बांटें।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: 15 मिनट में तैयार करें श्रीकृष्ण का पसंदीदा भोग, मेवा और धनिया का जादू

---विज्ञापन---

घर पर बनाएं मक्खन मलाई

मक्खन और मलाई श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय हैं। बचपन में वे माखन चुराकर खाते थे, इसलिए जन्माष्टमी पर यह भोग जरूर बनाना चाहिए।

सामग्री

  • घर की निकाली हुई मलाई – 1 कटोरी (फ्रिज में जमा दें रात भर)
  • ठंडा पानी – 1/2 कटोरी
  • मिश्री या बूरा शक्कर – स्वाद अनुसार
  • तुलसी के पत्ते – 2-3

बनाने की विधि

जमी हुई मलाई को मिक्सर में डालें और थोड़ा ठंडा पानी डालकर चलाएं। कुछ देर चलाने के बाद मलाई से मक्खन अलग हो जाएगा। मक्खन को निकालकर एक बाउल में रखें। उसमें मिश्री या बूरा मिलाएं और ऊपर से तुलसी के पत्ते रखें। अब इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी बनाएं श्रीकृष्ण के फेवरेट मुलायम पेड़े, आसान रेसिपी घर पर

First published on: Aug 15, 2025 12:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola