Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

होली के बाद चेहरे से नहीं उतर रहा रंग, अपनाएं ये आसान टिप्स और मिनटों में पाएं साफ त्वचा

How To Remove Holi Color From Face and Skin: होली में रंगों से खेलने का अलग ही मजा है, आपने भी इस हाली अपनों के साथ बहुत मजा किया होगा, लेकिन अब बारी है रंगों को स्किन से साफ करने की. कई लोगों को टेंशन बनी रहती है रंग उनकी त्वचा से हट नहीं रहा है, जबकि उन्होंने हर बहुत रगड़-रगड़ के अपनी स्किन को साफ किया है. क्या आप भी स्किन पर लगे जिद्दी रंगों को हटाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं रंग साफ करने का सही और आसान तरीका.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 5, 2026 08:38
How To Remove Holi Color From Face
होली का रंग कैसे साफ करें? (Image: AI)

कल में होली आपने अपने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर रंग खेला होगा. हंसी-मजाक, गुलाल और पानी की बौछारों के बीच शायद आपने स्किन की ज्यादा चिंता नहीं की होगी. लेकिन होली के अगले दिन असली परीक्षा शुरू होती है, जब चेहरे व त्वचा पर लगा जिद्दी रंग हटाने की बारी आती है. कई बार बार-बार धोने के बाद भी रंग पूरी तरह नहीं उतरता और त्वचा रूखी या जलन भरी महसूस होने लगती है. रंग हटाने के लिए लोग मिट्टी, तरह-तरह के तेल तो कुछ कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फायदा कुछ नहीं मिलता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सही तरीका अपनाकर और कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए रंगों से साफ कर सकते हैं और हेल्दी बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि होली के रंग को सुरक्षित तरीके से कैसे हटाया जाए?

यह भी पढ़ें:Breakfast Special: नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह!

---विज्ञापन---

ऐसे करें चेहरे से होली का रंग साफ Holi Ke Rang Kaise Hataye

  • सबसे पहले चेहरे को सामान्य पानी से धीरे-धीरे धोएं, गर्म पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती है.
  • आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए वहां पर ज्यादा रगड़ने से बचें.
  • अब किसी माइल्ड फेसवॉश या सौम्य क्लींजर से हल्के हाथों से चेहरा साफ करें.
  • अगर रंग पूरी तरह न हटे तो बेसन और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और 10-15 मिनट लगाकर रखें, फिर साफ पानी से धो लें.
  • हल्दी और नींबू के रस का हल्का पेस्ट भी दाग हल्का करने में मदद कर सकता है, लेकिन संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे सावधानी से लगाएं.
  • इसके अलावा, अगर रंग पूरी तरह से साफ न हो, तो मुल्तानी मिट्टी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं. कुछ वक्त बाद उसे पानी से धो लें, इससे त्वचा साफ और फ्रेश महसूस होगी.
  • आखिर में एलोवेरा जेल या अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे और ड्राईनेस न हो.

रंग हटाते वक्त यह गलती न करें Holi Color Removal Tips

  • रंग हटाते समय चेहरे को जोर से न रगड़ें, इससे स्किन में जलन, लालपन या रैशेज हो सकते हैं.
  • हार्श साबुन, डिटर्जेंट या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.
  • अगर रंग हटाने के बाद भी रेडनेस, खुजली या सूजन बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, अपनी तरफ से कुछ न करें.
  • स्किन से पक्के रंग को हटाने के लिए बेसन और दूध का उबटन, पका पपीता और हल्दी का पेस्ट, या मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप फायदेमंद हो सकता है.
  • किसी भी उपाय के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें, ताकि त्वचा मुलायम और हेल्दी बनी रहे.

यह भी पढ़ें: सुबह दिखें ये आम लक्षण तो समझ जाएं हार्ट अटैक का है खतरा! इन संकेतों को कभी न करें नजरअंदाज

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 05, 2026 08:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.