Breakfast Special: नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह!

Breakfast Tips: क्या आप भी सुबह नाश्ते में आलू का पराठा बनाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि कैसे बनाए? आपके लिए हम लाए हैं, आसान और स्वादिष्ट आलू के पराठे की रेसिपी, जिसे खाकर आप अपने सुबह की शानदार शुरुआत कर सकेंगे.

Aloo Paratha

कैसे बनाएं आलू का पराठा?

Aloo Ka Paratha Kaise Banaye: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है, ऐसे में अगर प्लेट में दही के साथ गरमा-गरम आलू का पराठा मिल जाए तो दिन बन जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और पुरानी क्रेविंग भी कम होती है. कई लोग सोचते हैं कि आलू का पराठा बनाना मुश्किल काम हैं, और कई बार ऐसा भी होता है कि जब कोई बिगिनर आलू का पराठा बनाने की कोशिश करता है, तो अक्सर पराठे का मसाला बेलते समय बाहर निकल आता है और पराठा फट जाता है. अगर आप किचन में नए हैं या कभी-कभी पोहा जैसे आसान नाश्ते बनाते हैं और अब कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है. सही तरीका अपनाने से पराठा मुलायम भी बनेगा और अंदर का मसाला भी बाहर नहीं आएगा, आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं यह स्वादिष्ट आलू का पराठा.

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें

आलू का पराठा बनाने के लिए सही मात्रा में सामग्री लेना जरूरी है, इसमें;

  • 500 ग्राम उबले हुए आलू.
  • 250 ग्राम गेहूं का आटा.
  • 1 बारीक कटा प्याज.
  • 5-6 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर.
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • आधा चम्मच गरम मसाला.
  • नमक स्वादानुसार.
  • थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया.
  • सेकने के लिए घी या रिफाइंड तेल.
  • ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह ठंडे हों और उनमें पानी न हो, वरना मसाला ढीला हो सकता है.
  • साथ ही, आटा हल्का नरम गूंथें ताकि भरावन आसानी से भरी जा सके और बेलते समय किनारे न फटें.

ऐसे बनाएं बिना परफेक्ट पराठा

विज्ञापन
  • सबसे पहले उबले आलू को अच्छी तरह मैश करके कुछ देर फ्रिज में रखें, ताकि नमी कम हो जाए.
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें.
  • आटे की छोटी लोई बनाएं, उसे हल्का बेलें और बीच में पर्याप्त मात्रा में आलू का मसाला रखें.
  • किनारों को सावधानी से बंद करें और हल्के हाथ से बिना ज्यादा दबाव के बेलें.
  • अब गर्म तवे पर पराठा डालें, दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने पर घी या तेल लगाकर करारा सेक लें.
  • दोनों तरफ से जब पराठा सुनहरा रंग को हो जाए, तो उसे तवे से उतार लें और अपनी पसंदीदा चटनी या दही के साथ मजे से खाएं.

यह भी पढ़ें: बिना अंडे का नाश्ते में बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी ऑमलेट, जानिए आसान हेल्दी ब्रेकफास्ट की

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ