---विज्ञापन---

सुबह दिखें ये आम लक्षण तो समझ जाएं हार्ट अटैक का है खतरा! इन संकेतों को कभी न करें नजरअंदाज

Heart Attack: देश और दुनिया में हार्ट अटैक इतनी आम समस्या होती जा रही है कि किसी को कभी भी आ जाती है. पहले ज्यादा उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन इस बीमारी ने उम्र की सीमा पार कर ली है और कम उम्र में भी लोगों को अपना शिकार बना रही है. हालांकि, हार्ट अटैक से पहले सुबह कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जो बताते हैं कि इस बीमारी का खतरा बहुत बढ़ा हुआ है. आइए जानते हैं क्या है वह संकेत और क्या है इसके पीछे की असल वजह?

---विज्ञापन---

आज की तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और नींद की कमी हमारे दिल की सेहत पर सीधा असर डाल रही है. इन्हीं कारणों के चलते आज बड़ी संख्या में लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिस कारण हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है. हार्ट अटैक (Heart Attack) जो पहले सिर्फ बुजुर्गों में पाई जाती थी, अब हालात ये हैं कि कम उम्र में लोगों को अपनी चपेट में रही है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों (Signs Before Heart Attack) के बारे में बताएंगे, जो अगर आपको सुबह उठते वक्त दिखाई दें, तो समझ जाएं कि आपको भी हार्ट अटैक का खतरा है. इसकी क्या वजह है और क्या संकेत हैं, आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

यह भी पढ़ें: गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार

---विज्ञापन---

यह समस्या बनती है हार्ट अटैक का कारण

सामान्य जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक का मुख्य कारण ब्लड प्रेशर होता है. दुनियाभर में बल्ड प्रेशर (Blood Pressure) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो एक साइलेंट किलर की तरह हमारी शरीर में काम करती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इसे कंट्रोल में नहीं रखा गया, तो यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं. इसी समस्या के दुनियाभर में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बता दें कि बीपी (BP Problem) शरीर में पूरा दिन ऊपर नीचे होता रहता है, लेकिन सुबह के वक्त इसका बढ़ना मॉर्निंग हाइपरटेंशन (Morning Hypertension) कहलाता है.

क्या है मॉर्निंग हाइपरटेंशन? What is Morning Hypertension

---विज्ञापन---

मॉर्निंग हाइपरटेंशन वह स्थिति है जब सुबह उठते समय ब्लड प्रेशर सामान्य सीमा से ऊपर होता है. शरीर में प्राकृतिक रूप से सुबह के समय कुछ हार्मोन सक्रिय होते हैं, जिससे बीपी थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन अगर यह वृद्धि लगातार और ज्यादा हो, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे अधिक दवाओं का सेवन, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol), दिल की बीमारी (Heart Disease), डायबिटीज (Diabetes), थायरॉइड (Thyroid) की समस्या या किडनी से जुड़ी परेशानी. कभी-कभी नींद पूरी न होना (insomnia) और मानसिक तनाव भी सुबह के बीपी को प्रभावित करते हैं. हालांकि, मॉर्निंग हाइपरटेंशन के कराण शरीर पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिसका नतीजा यह होता है कि हार्ट अटैक का खतरा बहुत बढ़ जाता है.

मॉर्निंग हाई बीपी के लक्षण जिन्हें न करें नजरअंदाज

---विज्ञापन---

अगर सुबह उठते ही कुछ असामान्य संकेत दिखें, तो सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि आपकी लापरवाही आपको मौत के मुंह में भी धकेल सकती है. इन संकेतों में;

  • नाक से खून आना: हाई बीपी के कारण नाक की छोटी रक्त नलिकाएं फट सकती हैं, जिससे खून बहने लगता है, इसे कभी इग्नोर न करें.
  • सुबह का तेज सिरदर्द: उठते ही सिर भारी या दर्द महसूस होना रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ने का संकेत हो सकता है, अगर आपको यह समस्या रहती है, तो वक्त रहते जांच करवाना और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, दवाइयों का सेवन जरूरी है.
  • चक्कर या आंखों के आगे अंधेरा छाना: बीपी के अचानक बढ़ने या घटने से चक्कर आ सकते हैं, इसे भी कभी इग्नोर न करें.
  • अत्यधिक सुस्ती: पूरी नींद के बावजूद सुबह थकान या कमजोरी महसूस होना भी हाई बीपी का संकेत हो सकता है.

इन लक्षणों को हल्के में न लें और जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श जरूर करें, ताकि वक्त रहते आपकी सेहत को बचाया जा सकें.

---विज्ञापन---

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के आसान उपाय

  • अब सवाल उठता है कि आप कैसे अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
  • मॉर्निंग हाइपरटेंशन से बचने के लिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है.
  • रोज सुबह हल्की वॉक और नियमित व्यायाम करें.
  • खाने में नमक की मात्रा कम रखें.
  • संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाएं.
  • धूम्रपान, शराब और दूसरी नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं.
  • तनाव कम करने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें.
  • साथ ही वक्त-वक्त पर हेल्थ चेकअप कराते रहें.

यह भी पढ़ें: आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण है? यहां जानिए किन दिक्कतों में फूली दिखती हैं आंखें

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 05, 2026 07:48 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola