Water bottle Cool In Sonam Wangchuk: गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि पानी की बोतल कुछ ही देर में गर्म हो जाती है. ऐसे में लोग फ्रिज, बर्फ या कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर ये चीजें मौजूद न हों तो परेशानी बढ़ जाती है. गर्मी में पानी को ठंडा रखने की दिक्कत हो जाती है और गर्म पानी पिया नहीं जाता. मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इंजीनियर सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल के दौरान एक बेहद आसान तरीका बताया है, जिससे बिना फ्रिज के भी पानी को लंबे समय तक ठंडा रखा जा सकता है. आप भी इस ट्रिक को अपना सकते हैं, बस कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर छिपे हैं ये डेस्टिनेशन, बारिश में बढ़ जाती है इनकी खूबसूरती
क्या है यह साइंस?
सोनम वांगचुक ने बताया कि अगर पानी की बोतल को गीले कपड़े में लपेट दिया जाए तो वह काफी देर तक ठंडी रहती है. यह तरीका हवा और भाप की वजह से काम करता है, जिसे आपको फॉलो करना चाहिए.
कैसे काम करता है यह हैक?
जब गीले कपड़े का पानी धीरे-धीरे हवा में उड़ता है, तो वह अपने आसपास से हीट खींचता है. इस दौरान बोतल का टेम्प्रेचर भी कम हो जाता है और अंदर का पानी ठंडा रहता है. सोनम वांगचुक ने पानी की बोतल को ठंडा रखने के लिए एक बोतल का भी इस्तेमाल किया था.
कैसे अपनाएं यह तरीका?
- एक साफ सूती कपड़े या तौलिये को पानी से अच्छी तरह भिगो लें.
- इसका पानी निचोड़ दें ताकि कपड़ा टपके नहीं.
- अब इस गीले कपड़े से पूरी बोतल को लपेट दें.
- बोतल को स्टील की पानी से भरी बोतल पर रखें, क्योंकि यह तरीका और भी बेहतर काम करता है.
- कपड़ा सूख जाए तो उसे दोबारा गीला कर लें.
मिट्टी के घड़े में क्यों रहता है पानी ठंडा?
यही टिप मिट्टी के घड़े पर भी अप्लाई हो सकता है. घड़े से पानी धीरे-धीरे बाहर आता है और हवा बनकर अंदर के पानी को ठंडा बनाए रखता है. यही वजह है कि बिना बिजली के भी घड़े का पानी ठंडा महसूस होता है.
इसे भी पढ़ें- चीनी को कीड़ों से बचाने के लिए डिब्बे में रख दें यह चीज, स्वाद पर नहीं पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 hr agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
16 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
20 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines