चीनी को कीड़ों से बचाने के लिए डिब्बे में रख दें यह चीज, स्वाद पर नहीं पड़ेगा असर

How To Keep Sugar Away From Insects: बरसात के मौसम में अक्सर ही चीनी में कीड़े पड़ने लगते हैं. ऐसे में चीनी की डिब्बे में क्या डालकर रखें जिससे कीड़े बचे रहें, जानिए यहां.

sugar Insects

चीनी को कीड़ों से कैसे बचाएं?

Sugar Insects: चीनी के डिब्बे में अक्सर ही चींटियां या दूसरे कीड़े लग जाते हैं. ये कीड़े बरसात के मौसम में ज्यादा आते हैं और चीनी के डिब्बे में घुस जाते हैं. बरसात में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है और हवा में गर्माहट होती है जो इन कीड़ों को पनपने में मदद कर सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इन कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है. चीनी के डिब्बे में यहां बताई चीज डालकर रखी जाए तो कीड़े दूर रहते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी के डिब्बे में क्या रखने पर कीड़े नहीं लगते

चीनी के डिब्बे में 2 से 3 लौंग के टुकड़े (Cloves) डालकर रखे जाएं तो कीड़े दूर रहते हैं. लौंग के टुकड़े चीनी को फ्रेश रखते हैं और इसके स्वाद को भी नहीं बदलते हैं. ऐसे में इस मौसम में लौंग को चीनी के डिब्बे में डालकर जरूर रखें.

तेजपत्ता भी आएगा काम

विज्ञापन

तेज पत्ता की गंध छोटे-मोटे कीड़ों को दूर रखती है. ऐसे में अगर आप 2 से 3 तेजपत्ता अगर चीनी के डिब्बे में रख देंगे तो कीड़े डिब्बे से दूर रहने लगेंगे.

एयरटाइट कंटेनर में जरूर रखें

विज्ञापन

चीनी को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही रखें. एयरटाइट कंटेनर में रखने पर चीनी में कीड़े (Insects) नहीं पड़ते हैं. इस डिब्बे को हफ्ते में एक बार धूप में रखा जा सकता है. इससे डिब्बे के आस-पास का मॉइस्चर भी कम हो जाता है जिससे कीड़े डिब्बे में नहीं लगते हैं.

ठंडी और सूखी जगह पर रखें

विज्ञापन

कीड़ों से चीनी को बचाने के लिए डिब्बे को ठंडी और सूखी जगह पर रखें. कूल, ड्राई और डार्क लोकेशन पर चीनी का डिब्बा रखा जाए तो चीनी खराब होने से बचती है.

बाकी चीजों को कैसे रखें अच्छा

विज्ञापन
  • दाल और चने वगैरह में तेजपत्ता डालकर रखने पर कीड़े नहीं लगते हैं
  • चावल के डिब्बे में नीम के पत्ते रखे जा सकते हैं जिससे कीड़े दूर रहें
  • सूखे मेवे जैसे काजू को एक्स्ट्रा नमी से बचाए रखने के लिए एक चावल को किसी सूती कपड़े में डालकर उसकी पोटली बनाएं और काजू के डिब्बे में रखें
  • इमली का एक्स्ट्रा मॉइस्चर हटाने के लिए उसमें चुटकीभर नमक छिड़का जा सकता है

यह भी पढ़ें – मखाना कौन नहीं खा सकता है? यहां जानिए किन 5 लोगों को Makhana खाने पर हो सकता है नुकसान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ