Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi Skin Care Tips: रंगों से स्किन को बचाने के लिए पहले और बाद में अपनाएं ये जरूरी केयर टिप्स, नहीं तो झेलनी पड़ेगी मुश्किल

Holi Ka Rang Kaise Jaldi Hateye: होली के त्योहार में रंगों से खेलने का अलग ही मजा है, लेकिन दिक्कत तब आती है, जब इन्हें त्वचा से हटाना हो. कई बार केमिकल वाले रंगों के कारण त्वचा से रंग हटता नहीं, जिससे बहुत परेशानी होती है. ऐसे में अगर आप रंगों से खेलने से पहले और बाद में कुछ आसान स्किन केयर टिप्स को अपना लें तो जद्दी रंग जल्दी हट सकते हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 2, 2026 08:53
How To Clear Holi Colours Easily
होली के रंग जल्दी कैसे उतारे?

Holi Skin Care Tips: होली रंगों, उमंग और अपनों के साथ खुशियां बांटने का खास त्योहार है. इस दिन हर कोई खुलकर रंग खेलना चाहता है, लेकिन अक्सर बाद में चेहरे और त्वचा से जिद्दी रंग हटाना मुश्किल हो जाता है. आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंग केमिकल से बने होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. चेहरे की त्वचा बेहद नाजुक होती है और अगर इस पर किसी तरह के निशान आ जाए, तो यह भी एक बड़ी समस्या बन जाती है. इसलिए अगर होली खेलने से पहले से सही देखभाल न की जाए तो जलन, खुजली, लालपन और रैशेज जैसी समस्या हो सकती है, जो कई बार गंभीर रूप में ले लेती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी होली बिना किसी टेंशन के गुजरे और आप अच्छे से रंगों का आनंद लें सकें, तो पहले स्किन को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: नाश्ते में बनाएं एनर्जी और ताकत से भरपूर मखाना खीर, रेसिपी आसान फायदे कई

---विज्ञापन---

क्यों जल्दी नहीं हटता रंग?

होली के दौरान लगाए गए रंग त्वचा के रोमछिद्रों में गहराई तक चले जाते हैं, खासकर जब स्किन सूखी या बिना सुरक्षा के हो. कई लोग रंग हटाने के लिए बार-बार चेहरा रगड़ते हैं, जिससे त्वचा और ज्यादा खराब हो जाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर पहले से त्वचा पर एक सुरक्षा परत बना दी जाए तो रंग सीधे स्किन में नहीं घुस पाते. इसलिए हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप होली खेलने से पहले और बाद में अपनाएंगे तो रंग जल्दी हट जाएगा और त्वचा भी हेल्दी बनी रहेगी.

---विज्ञापन---

होली से पहले और बाद में क्या करें ताकि रंग जल्दी हट जाए

होली से पहले जरूर करें ये काम

  • होली से एक-दो घंटे पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें ताकि गंदगी हट जाए.
  • चेहरे और गर्दन पर नारियल तेल, बादाम तेल या एलोवेरा जेल अच्छी मात्रा में लगाएं. इससे त्वचा पर नेचुरल सुरक्षा परत बनती है.
  • बाहर जाने से 20 मिनट पहले SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं ताकि धूप और रंग दोनों से बचाव हो सके.
  • रंगों से खेलने से पहले होंठों पर लिप बाम और बालों में हल्का तेल लगाना भी फायदेमंद रहता है, ताकि सफाई के वक्त रंग जल्दी उतर जाए.

होली खेलने के बाद क्या करें?

  • होली खेलने के बाद रंग उतारने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि चेहरे को बार-बार रगड़ने की गलती न करें, इससे चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और रैशेज हो सकती हैं.
  • रंग उतारने के लिए गुनगुने पानी और हल्के क्लींजर से धीरे-धीरे त्वचा को साफ करें.
  • कच्चे दूध या एलोवेरा जेल से हल्की मसाज करें, इससे रंग आसानी से निकलता है और स्किन हेल्दी रहती है.
  • बाद में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे.

इस बात का रखें ख्याल

होली खेलने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि अगर किसी को पहले से एलर्जी, एक्ने या संवेदनशील त्वचा की समस्या है, तो उन्हें रंगों से खास सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसे लोगों के लिए केमिकल वाले रंग खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि सिर्फ हर्बल या घर पर बने रंगों का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही मतली या उल्टी जैसा लगता है? जानिए इसके असली कारण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 02, 2026 08:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.