Breakfast Ideas: नाश्ते में बनाएं एनर्जी और ताकत से भरपूर मखाना खीर, रेसिपी आसान फायदे कई

Healthy Breakfast: क्या आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं? तो आइए आपको बनाना सिखाते हैं, हेल्दी मखाना खीर.

Makhana Kheer Recipe

घर पर कैसे बनाएं मखाना खीर?

सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है. अगर दिन की शुरुआत पौष्टिक भोजन से हो तो शरीर में फुर्ती बनी रहती है और कमजोरी महसूस नहीं होती, लेकिन अगर नाश्ता में गलत चीज खा लिया जाए तो थकान, सुस्ती आदि महसूस होने लगती है. कई लोग सुबह जल्दी में नाश्ता छोड़ देते हैं, या फिर रास्ते में कुछ तला और अनहेल्दी नाश्ता करते हैं, जिससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसा हेल्दी विकल्प चुनें जो जल्दी तैयार हो और पोषण से भरपूर हो. अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसमें न ज्यादा मेहनत लगे और न ही ज्यादा सामान लगे और आपको पूरा दिन एनर्जी से भरा रखें, तो आपके लिए मखाना खीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी बेहद आसान और झटपट बनने वाली है, जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है. कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी विटामिन से भरपूर यह खीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है और सभी को पंसद भी आएगी. आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं ये हेल्दी नाश्ता.

विज्ञापन
विज्ञापन

मखाना खीर के लिए जरूरी सामग्री

इस पौष्टिक नाश्ते को बनाने के लिए आपको कुछ आसान और घर में मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी, इसमें;

विज्ञापन
  • एक कप मखाना (Fox Nuts).
  • एक गिलास दूध.
  • थोड़ा सा घी.
  • 5-6 काजू, बादाम और अखरोट (कटे हुए).
  • 1 छोटा चम्मच चिरौंजी (अगर नहीं हो तो कोई बात नहीं).
  • स्वादानुसार चीनी, गुड़ या शहद.
  • एक चुटकी पिसी इलायची.

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मखाना खीर

  • सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें.
  • चाहें तो साथ में सूखे मेवे भी हल्के भून लें.
  • अब मखानों को ठंडा करके दरदरा पीस लें या साबुत ही रखें.
  • दूसरी कड़ाही में दूध उबालें, उसमें इलायची और मिठास के लिए चीनी या गुड़ डालें.
  • जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो उसमें मखाना और मेवे डालकर कुछ मिनट पकाएं.
  • खीर को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा होने दें और फिर गरमागरम परोसें.
  • इस तरह आपका हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार हो जाएगा, जो दिनभर एनर्जी देगा.

यह भी पढ़ें: Holi 2026 Dishes: इस होली घर पर बनाएं ये 5 पारंपरिक पकवान, स्वाद भी लाजवाब और रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ