Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बच्चे ने शरीर पर लगा लिए हैं होली के पक्के रंग तो बेसन के इस उबटन को लगाएं तुरंत, कलर छूटने लगेगा

How To Remove Holi Colors: होली खेलने में बच्चे सबसे आगे होते हैं और सबसे ज्यादा रंग भी इन्हें ही लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए बच्चों की नाजुक स्किन से होली के रंग कैसे हटाएं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 4, 2026 09:48
Holi Color Removal
शरीर से होली का रंग कैसे निकालें?

Holi Color Removal: बच्चों के मनपसंद त्योहारों में से एक है होली. इस त्योहार पर बच्चों जैसी मस्ती शायद ही कोई करता होगा. अपने गली-मोहल्ले के हर बच्चे के साथ वे होली खेलते हैं और बड़ों को भी रंगने से पीछे नहीं हटते. बच्चे खुद घर से निकलते तो साफ-सुथरे हैं लेकिन जब वापस आते हैं तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है. सिर से पैर तक रंगों से तरबतर बच्चों को देखकर मम्मी-पापा की शामत आ जाती है. लेकिन, अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिनकी मदद से बच्चे के शरीर पर लगे होली के रंग निकालना आपके लिए आसान हो जाएगा. यहां जानिए बेसन (Besan) समेत रसोई की किन चीजों की मदद से होली के रंग आसानी से छुड़ाए जा सकते हैं.

बच्चे के शरीर से होली का रंग आसानी से कैसे निकालें?

तेल से करें मालिश

बच्चे के शरीर से रंग निकालने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil), जैतून का तेल या फिर सरसों का तेल लेकर पूरे शरीर पर मल दीजिए. इससे रंग की पकड़ हल्की हो जाएगी और शरीर से रंग आसानी से निकलेगा. 15 से 20 मिनट तक तेल को शरीर पर ऐसे ही लगा रहने दें.

---विज्ञापन---

बेसन का उबटन लगाएं

तेल लगाकर रखने के बाद अब बच्चे के शरीर को बेसन और दही के उबटन से साफ करें. एक कटोरी में बेसन, थोड़ी सी हल्दी और पेस्ट बनाने जितना दही या फिर दूध लेकर मिक्स कर लें. इस मिश्रण को बच्चे के पूरे शरीर पर लगाकर हल्के हाथों से मलें. ध्यान रहे बच्चे की त्वचा नाजुक होती है इसीलिए बहुत ज्यादा तेजी से बेसन ना रगड़ें. इस पेस्ट को शरीर पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. रंग निकलने लगेगा.

---विज्ञापन---

आटा भी आता है काम

बच्चे के शरीर से होली के पक्के रंग (Holi Pakka Rang) हटाने में आटा भी असरदार साबित होता है. आटे में तेल मिलाकर लोई तैयार कर लें. इस लोई को बच्चे के पूरे शरीर पर घुमाएं. आटे और तेल के इस मिश्रण से शरीर पर लगा गहरा रंग हटता है और साफ होकर निकलने लगता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ठंडे पानी से बच्चे को ना नहलाएं. होली खेलने के बाद ज्यादा ठंडे पानी से बच्चे को नहलाया जाए तो इससे रंग शरीर पर ही जमने लगता है. इसके बजाय हल्के गर्म पानी से शरीर को साफ करें. इससे रंग निकलने में मदद मिलती है.
  • बच्चे की त्वचा नाजुक होती है इसीलिए कठोर साबुन या बॉडी वॉश के इस्तेमाल से बचें. बच्चे के शरीर को माइल्ड सोप से ही साफ करें.
  • त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़ने से परहेज करें. जबरदस्ती रंग छुड़ाने के बजाए 1-2 दिन में रंग को छूटने दें.
  • बच्चे को नहलाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे स्किन पर केमिकल वाले रंगों के कारण इरिटेशन नहीं होती है.
  • बच्चे को नहलाने के बाद शरीर पर एलोवेरा जैल भी लगाया जा सकता है. इससे त्वचा को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें – आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


First published on: Mar 04, 2026 09:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.