---विज्ञापन---

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 हेल्दी सलाद, वजन रहेगा कंट्रोल

सलाद पोषक तत्वों से भरपूर, कम कैलोरी वाला फूड है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है। फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सलाद पेट को भरा हुआ रखता है, एनर्जी बढ़ाता है और शरीर को हेल्दी रखता है।

---खबर नीचे जारी है---

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है वैसे-वैसे शरीर का तापमान भी बढ़ता जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी डाइट का ध्यान रखें। खासकर उन लोगों के लिए जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और टेस्टी सलाद को शामिल कर सकते हैं। सलाद वजन घटाने के लिए एक आसान ऑप्शन है, जो कई तरह के फायदे भी देता है। ये न केवल हेल्दी होते हैं बल्कि क्रेविंग को भी कम करते हैं, जिससे आप समय पर हेल्दी खाना खा पाते हैं। इसके लिए आप कई तरह की सब्जियों, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट से सलाद बना सकते हैं। ये आपको हाइड्रेटेड रखने, भूख को कम करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए जानते है कि आप किन-किन सलाद को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

खीरे का सलाद

खीरे का सलाद ताजगी देने वाला और वजन घटाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। पतले कटे हुए खीरे, प्याज और नींबू के रस की एक बूंद से बना यह सलाद कैलोरी में कम और शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जो इसे पेट भरने वाला और हाइड्रेटिंग ऑप्शन बनाता है। खीरे के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर

चने का सलाद

चने का सलाद एक हेल्दी ऑप्शन है, जिसे बनाने के लिए पके हुए चने को कटी हुई सब्जियों, नींबू के रस और जैतून के तेल के साथ मिलाकर तैयार किया जा सकता है। यह सलाद प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है।

---खबर नीचे जारी है---

मूंग दाल सलाद

मूंग दाल के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इस सलाद को तैयार करने के लिए, बस पकी हुई मूंग दाल को कटी हुई सब्जियों, प्याज, नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू के रस की बूंद के साथ मिलाएं। यह सलाद प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं।

क्विनोआ सलाद

क्विनोआ सलाद वजन घटाने के लिए एक हल्दी ऑप्शन है। पके हुए क्विनोआ को भुनी हुई सब्जियों, लीन प्रोटीन और साइट्रस विनैगरेट के साथ मिलाएं। आप चाहें तो इसमें ताजी ड्रेसिंग भी डाल सकते हैं। प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होने के कारण, ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा। साथ ही ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन को कम करता है।

---खबर नीचे जारी है---

बुद्ध बाउल

मकई के साथ बुद्ध बाउल एक हेल्दी और वजन घटाने के लिए बेस्ट सलाद है। क्विनोआ, भुनी हुई सब्जियां, लीन प्रोटीन और एवोकाडो के साथ मिश्रित, ये बाउल कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट का एक अच्छा ऑप्शन है। ताजा मकई में नेचुरल मिठास और कुरकुरापन रहता है। ये भरपूर सलाद आपकी क्रेविंग को कम करता है, वजन घटाने में मदद करता है और आपके शरीर को जरूरी विटामिन और पोषण देता है।

ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 21, 2025 12:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola