Teachers Day Speech: शिक्षक दिवस पर भाषण के लिए चुनें ये क्रिएटिव टॉपिक्स, इन आसान टिप्स से बनाएं शानदार स्पीच

टीचर्स डे पर अगर आप अपने फेवरेट टीचर के लिए कुछ बोलना चाहते हैं और एक निबंध तैयार करें. उसमें सारी चीजें एड करें और पहले से थोड़ी सी प्रैक्टिस कर लें, ताकि आपके टीचर्स को लगे कि यह शब्द दिल से निकले हैं और उन्हें खुश कर दे. 

how to write speech on teachers day

भाषण के लिए टॉपिक्स कैसे सेलेक्ट करें? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

5 सितंबर यानी कल का दिन बच्चों और टीचर्स के लिए बहुत ही खास होता है. यह दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन खास प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं. इनमें बच्चे अपने टीचर्स को इज्जत देने के लिए भाषण, कविता और शायरी पेश की जाती हैं. अगर आपको भी टीचर्स देनी है और समझ नहीं आ रहा कि भाषण की शुरुआत कैसे करें या किस विषय पर बोलें तो थोड़ी सी तैयारी आपकी स्पीच को काफी बेहतर बना सकती है. आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आप कैसे एक शानदार स्पीच तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- उदयपुर घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है? जानिए किस महीने यहां का नजारा लगता है सबसे खूबसूरत

विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर भाषण के लिए टॉपिक्स कैसे सेलेक्ट करें? | How to Choose Teachers Day Speech

शिक्षक दिवस पर कुछ बोलने के लिए टॉपिक ऐसा सेलेक्ट करें, जिस पर आप आसानी से आपकी फीलिंग्स को अच्छी तरह से बता सके जैसे-

  • शिक्षक के योगदान से जुड़ा टॉपिक चुनना
  • अपनी सफलता के बारे में बताना
  • सीख और गलतियों पर बात करना 

स्पीच की शुरुआत कैसे करें?

भाषण की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए, जो सुनने वालों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लें. सीधे अपना नाम और कक्षा बताने के बजाय किसी सोच, सवाल या शिक्षक के योगदान से जुड़ी चीजों के बारे में बात करें. इसके बाद, आप अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कह सकते हैं कि आज का दिन उन सभी शिक्षकों के लिए है, जो बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं. 

भाषण को शानदार बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

  • भाषण बहुत लंबा न करना- टीचर्स डे की स्पीच को जरूरत से ज्यादा लंबा करने के बजाय अपनी बात को साफ रखें. कुछ अच्छी सोच के साथ भाषण शुरू करें और जल्दी खत्म करने की कोशिश करें. 
  • आसान शब्दों का इस्तेमाल करना- स्पीच में बहुत ज्यादा हार्ड शब्दों का इस्तेमाल करें. स्पीच सुनकर हर इंसान आसानी से समझ सके और स्पीच को अपने बोलने के अंदाज में रखना ज्यादा इफेक्टिव होता है. 
    भाषण की पहले से प्रैक्टिस करना- शीशे के सामने या परिवार के किसी सदस्य के सामने भाषण बोलकर देखें. इससे झिझक कम होगी और आप आसानी से मंच पर बोल सकते हैं.  

स्पीच के आखिर में क्या बोलें? 

आखिर में स्पीच को प्यार और इज्जत देते हुए शुक्रिया अदा करें साथ ही, यह कहें कि हमारे भविष्य को रास्ता देने के लिए आपका योगदान हमेशा याद रहेगा और आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. बस अपनी बात को जल्दी खत्म कर दें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ