जन्माष्टमी की मिठाई छोड़िए, इस बार घर पर बनाएं शाही केक! न ओवन चाहिए और ना मैदा

Cheesecake Recipe Easy: जन्माष्टमी पर अगर इस बार पारंपरिक मिठाई से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो घर पर तैयार होने वाला यह शाही केक एक अच्छा विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका.

Cake Recipe

जन्माष्टमी पर बनाएं बिना ओवन का शाही केक. AI Generated Image

Cheescake Recipe: जन्माष्टमी के भोग में माखन-मिश्री और पंजीरी बनाने की परंपरा तो काफी पुरानी है, लेकिन अब लोग केक काटकर भी कान्हा का जन्मदिन मनाने लगे हैं. ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी पर कुछ अलग भोग लगाने का सोच रहे हैं तो इस बार ये शाही चीजकेक जरूर ट्राई करिए. इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन और मैदे की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इस शाही केक को बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही केक बनाने के लिए सामग्री

बेस बनाने के लिए:

मखाना- 1 कप
काजू- 1/4 कप
बादाम- 1/2 कप
खरबूजे के बीज- 1/3 कप
खजूर (बीज निकले हुए)- 5 से 6

विज्ञापन

क्रीमी लेयर के लिए:

फुल-फैट दूध- 1 लीटर
नींबू का रस- दूध फाड़कर छेना बनाने के लिए
दही- 2 से 3 चम्मच
केसर के धागे- एक चुटकी
इलायची या जायफल पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
स्वीटनर या गुड़- स्वादानुसार

विज्ञापन

सजावट के लिए:

पिस्ता- बारीक कटा हुआ

विज्ञापन

शाही केक बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले केक के बेस को तैयार करने के लिए एक कड़ाही में मखाना, काजू, बादाम और खरबूजे के बीज डालकर मीडियम फ्लेम पर कम से कम 7 से 8 मिनट के लिए सूखा भून लीजिए.
  • जब ये सभी अच्छे से भुन जाएं और क्रिस्पी हो जाएं, तब गैस बंद करके इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए.
  • जब भुने हुए मेवे ठंडे हो जाएं, तब इनको बिना बीज वाले खजूर के साथ मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
    अब छेना बनाने के लिए एक बर्तन लेकर उसमें 1 लीटर दूध गर्म होने के लिए रख दीजिए.
  • जब दूध अच्छे से उबलने लगे तब गैस को बंद कर दीजिए.
  • अब इस दूध में धीरे-धीरे करके नींबू का रस मिलाइए. थोड़ी ही देर में दूध पूरी तरह से फट जाएगा और छेना पानी से अलग हो जाएगा.
  • इस फटे हुए दूध को एक साफ सूती कपड़े की मदद से छान लीजिए.
  • छेने को ठंडे पानी से अच्छे से धो लीजिए, ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए.
  • सूती कपड़े के ऊपर कुछ भारी रख दीजिए ताकि छेने में से अतिरिक्त पानी निकल जाए.
  • अब केक की ऊपर की क्रीमी लेयर बनाने के लिए एक मिक्सी के जार में तैयार किया हुआ ताजा छेना, दही, केसर के धागे, इलायची या जायफल पाउडर और स्वादानुसार फ्रूट स्वीटनर या गुड़ डाल लीजिए और इस पूरे मिश्रण को तब तक पीसिए जब तक कि यह पूरी तरह से चिकना और क्रीमी न हो जाए.
  • इसके बाद केक को सेट करने के लिए एक केक का मोल्ड या फिर एक कटोरी ले लीजिए.
  • इसमें सबसे नीचे की परत बनाने के लिए मखाने और भुने हुए मेवों के दरदरे मिश्रण को डालिए और चम्मच या हाथों की मदद से कसकर दबाइए ताकि एक ठोस बेस बन जाए.
  • अब इस बेस के ऊपर तैयार किया हुआ क्रीमी छेना का मिश्रण डालें और उसे भी चम्मच की मदद से पूरे बेस पर फैला दीजिए.
  • केक को अच्छी तरह से सेट होने के लिए कम से कम 4 से 5 घंटों के लिए फ्रिज में रख दीजिए.
  • जब केक सेट हो जाए तो उसे फ्रिज से बाहर निकालकर उसके ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ते डालकर इसे सजा दीजिए. लीजिए. बनकर तैयार है आपका शाही केक.

यह भी पढ़ें – बाजार की नमकीन भूल जाएंगे! जन्माष्टमी व्रत के लिए घर पर बनाएं कुरकुरा साबूदाना मिक्सचर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ