बाजार की नमकीन भूल जाएंगे! जन्माष्टमी व्रत के लिए घर पर बनाएं कुरकुरा साबूदाना मिक्सचर

Janmashtami vrat recipe: जन्माष्टमी के व्रत में अगर आपको कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो, तो घर पर यह आसान नमकीन तैयार कर सकते हैं. इसमें कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता है जो व्रत के दौरान खाई जाती हैं और इसे बनाकर कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है.

Janmashtami Vrat Food

जन्माष्टमी व्रत के लिए घर पर बनाएं कुरकुरी साबूदाना नमकीन. AI Generated Image

Janmashtami Vrat Namkeen: जन्माष्टमी के दिन ज्यादातर लोगों का व्रत होता है, ऐसे में कुछ नमकीन, कुरकुरा और चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन लोग बाजार से व्रत वाली पैकेज्ड नमकीन खरीदने से कतराते हैं. ऐसे में आप जन्माष्टमी के व्रत में घर पर साबूदाना, मूंगफली और मखाने से ऐसी कुरकुरी नमकीन बना सकते हैं जिसका टेस्ट बाजार की नमकीन से भी अच्छा हो. यहां जानिए व्रत वाली नमकीन बनाने की रेसिपी, जिसे खाकर लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन-किन सामग्री की होगी जरूरत

बड़ा साबूदाना (तलने वाला साबूदाना)- 1 कप
कच्ची मूंगफली के दाने- 1/2 कप
मखाने- 1 कप
काजू और बादाम (कटे हुए)- 2-2 बड़े चम्मच
करी पत्ता- 10-12
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
सेंधा नमक (व्रत वाला नमक)- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर या नींबू का रस- 1/2 छोटा चम्मच (यदि आप व्रत में अमचूर खाते हों)
देसी घी या मूंगफली का तेल- तलने के लिए

व्रत वाली नमकीन बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी या मूंगफली का तेल डालकर उसे गरम होने के लिए रख दीजिए.
  • जब तेल या घी गर्म हो जाए, तब गैस की फ्लेम मीडियम करके उसमें थोड़ा-थोड़ा करके साबूदाना डाल दीजिए.
  • जब साबूदाना पूरी तरह से फूलकर ऊपर आने लगे और क्रिस्पी हो जाए, तब इसे किसी बर्तन में निकाल लीजिए. ध्यान रहे कि आप साबूदाने को लो फ्लेम पर न तलें, क्योंकि ऐसा करने से साबूदाना बाहर से तो पका हुआ लगेगा पर अंदर से कड़क हो जाएगा.
  • अब गैस की फ्लेम लो करके उसी बचे तेल में कच्ची मूंगफली के दाने डालकर उन्हें हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लीजिए.
  • इसके बाद कटे हुए काजू और बादाम तेल में डालकर तल लीजिए.
  • अब इसी बचे हुए तेल में मखाने डाल दीजिए और इन्हें भी करारा होने तक तल लीजिए.
  • आखिर में बारीक कटी हरी मिर्च और करी पत्ते को भी क्रिस्पी होने तक तल लीजिए, फिर निकाल लीजिए.
  • अब एक बड़ा बर्तन ले लीजिए और इसमें तला हुआ साबूदाना, मूंगफली, मखाने, मेवे (काजू-बादाम), तली हुई हरी मिर्च और क्रिस्पी करी पत्ता डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
  • जब सभी चीजें आपस में मिल जाएं, तब इसके ऊपर स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क दीजिए.
    अगर आपको थोड़ा खट्टा-मीठा टेस्ट पसंद है, तो आप इसमें हल्की सी पिसी हुई मिश्री और अमचूर पाउडर भी मिला सकते हैं.
  • अब इस तैयार साबूदाना-मूंगफली नमकीन को अच्छे से ठंडा होने दीजिए और ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दीजिए.

यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी के मौके पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट पंजीरी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ