Cooking Tips: घर पर फ्राइड राइस बनाना है बहुत आसान, शेफ कुणाल कपूर के बताए टिप्स से आएगा रेस्तरां जैसा स्वाद

घर पर फ्राइड राइस बनाते समय सबसे जरूरी बात यह है कि चावल ठंडे और अलग-अलग हों, कड़ाही अच्छी तरह गर्म हो और पूरी कुकिंग तेज आंच पर की जाए. इससे काफी हद तक स्वाद में फर्क पता चलेगा और टेस्ट अच्छा आएगा. 

how to make perfect fried rice

चावल पकाते समय पानी का रखें ध्यान. Image Credit-Freepik

फ्राइड राइस एक ऐसी डिश है, जिसे घर पर कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है.  ऐसे में कई बार घर पर बनाते समय चावल चिपचिपे हो जाते हैं या उसमें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं आ पाता. इसकी वजह अक्सर चावल पकाने का तरीका, सब्जियों को पकाना और मसालों का सही इस्तेमाल होता है. सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर भी फ्राइड राइस बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं, जिनसे घर के फ्राइड राइस का स्वाद काफी बेहतर हो सकता है. अगली बार जब भी आप घर पर फ्राइड राइस तैयार करें तो शेफ कुणाल कपूर के बताए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें, ताकि स्वाद बेहतर हो सके.  

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडे चावल का करें इस्तेमाल

फ्राइड राइस के लिए फ्रेश और बहुत गर्म चावल इस्तेमाल करने से डिश चिपचिपी हो सकती है. बेहतर स्वाद और टेक्सचर के लिए पहले से पके और ठंडे चावल इस्तेमाल करें. चावल को पकाने के बाद कुछ देर ठंडा होने दें और फिर इस्तेमाल करें. 

चावल पकाते वक्त पानी का रखें ध्यान

फ्राइड राइस के लिए चावल अलग-अलग और अच्छी तरह पके होने चाहिए. चावल पकाते समय जरूरत से ज्यादा पानी डालने से वे नरम और चिपचिपे हो सकते हैं. चावल पकने के बाद पानी निकाल दें और उन्हें कुछ देर फैला कर ठंडा करें. इससे हर दाना अलग रखने में मदद मिलेगी और आपका काम और आसान हो जाएगा. 

विज्ञापन

तेज आंच पर करें कुकिंग

रेस्तरां स्टाइल फ्राइड राइस का एक खास सीक्रेट हाई फ्लेम पर जल्दी-जल्दी पकाना है. फिर कड़ाही या वोक को अच्छी तरह गर्म करने के बाद तेल डालें और फिर सब्जियां डालकर तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं. इससे सब्जियां हल्की क्रंची रहती हैं और उनका स्वाद भी बना रहता है. 

सब्जियों को ज्यादा न पकाएं

फ्राइड राइस में आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं, जैसे गाजर, शिमला मिर्च, हरे प्याज, फ्रेंच बीन्स, पत्ता गोभी या मटर आदि. लेकिन सब्जियों को बहुत ज्यादा पकाने से उनका टेक्सचर खराब हो सकता है. सब्जियों को तेज आंच पर थोड़ी देर भूनें, ताकि वे हल्की क्रंची रहें और यही फ्राइड राइस को बेहतर टेक्सचर देता है. 

विज्ञापन

क्या-क्या डाल सकते हैं?

आप फ्राइड राइस को अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं. वेज फ्राइड राइस में गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, मटर और हरे प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहें तो इसमें पनीर, टोफू या अंडा डालकर इसे और ज्यादा स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ