PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट

Guacamole Recipe: प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया पर दिखने वाला एवोकाडो टोस्ट आप भी घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं. यहां जानिए एवोकाडो से किस तरह बनाया जा सकता है गुआकामोले.

Guacamole Recipe

गुआकामोले बनाने की रेसिपी बेहद सिंपल है. AI Generated Image

Guacamole Toast Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से देसी एवोकाडो का वीडियो शेयर करके बताया है कि भारत में उगने वाले एवोकाडो को घर पर स्वाद लेकर खाया जा सकता है. पीएम ने किसानों की इनोवेशन और कमाई के इस नए जरिए की वाहवाही की और लोगों से यह भी कहा कि वे इन देसी एवोकाडो को अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको गुआकामोले टोस्ट बनाने की रेसिपी बताते हैं. एवोकाडो (Avocado) से गुआकामोले बनाया जाता है. इसे टोस्ट पर लगाकर खाने पर ऐसा स्वाद आता है जैसे किसी बडे रेस्टॉरेंट से लेकर कुछ खाया हो. इसकी खासियत है कि यह मिनटों में तैयार हो जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एवोकाडो से गुआकामोले बनाने की रेसिपी

गुआकामोले बनाने की सामग्री

एवोकाडो – 1 या 2
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरी मिर्च – 1
धनिया – एक कटोरी कटा हुआ
नींबू का रस – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

विज्ञापन

गुआकामोले बनाने की रेसिपी

  • गुआकामोले बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को बीच से काटें, उसका बीज निकालें और फिर एवोकाडो को कटोरी में निकाल लें.
  • किसी कूटनी या मिक्सर से एवोकाडो को पीस लें.
  • अब कटा हुआ प्याज, बारीक कटा टमाटर, कटा हुआ धनिया और कटी हुई हरी मिर्च को एवोकाडो के पेस्ट में मिला लें.
  • अब इसमें नींबू का रस और नमक डालकर मिक्स कर लें. बस तैयार है गुआकामोले. इसे आप टोस्ट पर लगाने के अलावा सादा भी खा सकते हैं या चिप्स के साथ डिप की तरह इस्तेमाल करके खा सकते हैं.

कैसे बनाएं गुआकामोले टोस्ट

विज्ञापन

गुआकामोले टोस्ट (Guacamole Toast) बनाने के लिए धीमी आंच पर तवा चढ़ाएं और तवे पर ब्रेड को रख दें. आपको ब्रेड को दोनों तरफ से पकाना है. ध्यान रहे आंच धीमी ही रहने दें. धीमी आंच पर भूरा होने तक ब्रेड को भूना जाए तो यह एकदम कुरकुरी बनती है और गुआकामोले के साथ परफेक्ट लगती है. जब ब्रेड पक जाए तो इसे प्लेट में निकालें. अब इसके ऊपर गुआकामोले लगाएं और स्वाद लेकर गुआकामोले टोस्ट खाएं.

सेहत के लिए अच्छा है एवोकाडो

विज्ञापन

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो इसे सेहत के लिए बेहद अच्छा बनाती है. दिल की सेहत से लेकर पाचन को बेहतर करने और आंखों को प्रोटेक्ट करने में भी एवोकाडो के फायदे नजर आते हैं. एवोकाडो खाने पर वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ