Teachers Day Wishes In Hindi 2026: अपने गुरु को खास अंदाज में दें धन्यवाद, भेजें ये खूबसूरत मैसेज, कोट्स और शायरी

Teachers Day Wishes: अगर आप भी अपने टीचर को बधाई देना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश, कोट्स, शायरी, स्टेटस और फोटोज दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने पसंदीदा टीचर को भेज सकते हैं और हैप्पी टीचर्स डे की बधाई दे सकते हैं.  

Teachers Day Wishes

टीचर्स डे की शुभकामनाएं भेजने के लिए आप यहां से शायरी के आइडियाज ले सकते हैं. Image Credit- AI

साल में एक दिन सिर्फ और सिर्फ टीचर्स के लिए होता है और साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमारी जिंदगी का हिस्सा रहे तमाम शिक्षकों के योगदान और उनके प्रति सम्मान जताने का खास मौका होता है. शिक्षक हमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि सही फैसले लेने, मुश्किलों का सामना करने और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का हौसला देते हैं. इस खास दिन पर आप भी अपने टीचर्स को यहां दिए मैसेजेस (Teachers Day Messages), कोट्स और शायरी भेज सकते हैं. टीचर्स डे पर स्टेटस लगाने या कैप्शन लिखने के लिए भी इस लेख में बताए कोट्स और शुभकामनाएं परफेक्ट हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर्स डे की शुभकामनाएं | Teachers Day Wishes In Hindi

किताबों का ज्ञान तो बहुत लोग देते हैं,
लेकिन जिंदगी जीने की कला कुछ खास लोग सिखाते हैं, 
मेरे जीवन को सही दिशा देने वाले, 
मेरे सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 

आपकी सीख ने हमें आगे बढ़ना सिखाया,
हर मुश्किल में खुद पर भरोसा करना सिखाया,
आप जैसे गुरु का साथ मिलना सौभाग्य है,
Happy Teachers Day!

विज्ञापन

गुरु वो होते हैं जो, हमारे सपनों को पहचानते हैं और उन्हें उड़ान देते हैं, 
मेरे जीवन में आपका योगदान हमेशा याद रहेगा, 
शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! 

आपने सिर्फ पढ़ाया नहीं,
बल्कि हर कदम पर सही राह दिखाई,
आपकी दी हुई सीख जिंदगीभर हमारे साथ रहेगी,
आपको शिक्षक दिवस की दिल से शुभकामनाएं! 

विज्ञापन

एक अच्छा शिक्षक जिंदगी बदल सकता है,
और आपने मेरी जिंदगी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है, 
मेरे प्यारे गुरु को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई!

सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए Teachers Day Quote

शिक्षक वह नहीं जो सिर्फ किताबों का पाठ पढ़ाए, बल्कि वह है जो जिंदगी को समझने का नजरिया सिखाए…! Happy Teachers Day!  

विज्ञापन

हमारी मंजिल चाहे जितनी बड़ी हो, उसकी पहली सीढ़ी पर अक्सर किसी शिक्षक की सीख लिखी होती है…! सभी टीचर्स को हैप्पी टीचर्स डे!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ