Janmashtami 2026: कान्हा के भोग के लिए तैयार करें मूंगफली की बर्फी, बार-बार खाने का करने लगेगा मन

Moongfali Barfi Recipe: जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए कुछ आसान और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं तो जानें कम समय में तैयार होने वाली मूंगफली की बर्फी बनाने का आसान तरीका. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Janmashtami Barfi

झटपट बनकर तैयार हो जाएगी यह स्वादिष्ट मूंगफली की बर्फी. AI Generated Image

विज्ञापन

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के पावन मौके पर कान्हा को भोग लगाने के लिए घर में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन मावा, दूध या लंबी तैयारी वाली मिठाई बनाने का समय हर किसी के पास नहीं होता है. ऐसे में मूंगफली से बनने वाली बर्फी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है जिसको बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती. भोग के साथ परिवार के लोगों के लिए भी ये मिठाई काफी अच्छी होती है. आइए जानते हैं कि कम समय में बनने वाली मूंगफली की बर्फी (Moongfali Ki Barfi Recipe) आखिर कैसे बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी के मौके पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट पंजीरी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

विज्ञापन

मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

कच्ची मूंगफली- 2 कप (लगभग 250 ग्राम)
काजू- 8 से 10 (ऑप्शनल)
चीनी- 1 कप
पानी- 1/2 कप
हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
देसी घी- 1 छोटा चम्मच
बादाम और पिस्ता- 2 बड़े चम्मच

मूंगफली की बर्फी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक ऐसी कड़ाही लें जिसका तला भारी हो और उसमें कच्ची मूंगफली डालकर लो फ्लेम पर कम से कम 7 से 8 मिनट तक सूखा भून लीजिए. जब मूंगफली के छिलके आसानी से छूटने लगे तो गैस की फ्लेम बंद कर दीजिए.
  • अब भुनी हुई मूंगफली को एक साफ कपड़े पर रखकर हल्का रगड़ लीजिए, ताकि सारे छिलके आसानी से निकल जाएं.
  • इसके बाद भुनी हुई मूंगफली के दानों और 8 से 10 काजू को मिक्सी जार में डालकर पल्स मोड यानी 2 से 3 सेकेंड के लिए रोक-रोक कर पीस लीजिए. अब इस पाउडर को छलनी की मदद से अच्छी तरह छान लीजिए.
  • अब एक कड़ाही में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर चीनी को पिघला लीजिए जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए.
  • चाशनी जब बन जाए तो गैस की फ्लेम को धीमा कर दीजिए और इस चाशनी में तैयार किया हुआ मूंगफली और काजू का पाउडर, इलायची पाउडर और 1 चम्मच देसी घी डाल दीजिए. किसी चम्मच की मदद से इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि कोई गुठली न पड़े.
  • इस मिश्रण को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण कड़ाही का तला छोड़ने लगे और एक जगह पर इकट्ठा होने लगे तो समझ लेना कि अब ये मिश्रण तैयार है.
  • अब एक बर्फी ट्रे या थाली लेकर उसमें थोड़ा देसी घी लगा दीजिए और उसमें गर्म मिश्रण डालकर फैला लीजिए. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़ककर एक चम्मच की मदद से मिश्रण को हल्का दबा दें, ताकि वो अच्छे से सेट हो जाए.
  • बर्फी को 20 से 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए. जब ये अच्छे से सेट हो जाए, तो चाकू की मदद से अपने पसंद के आकार में काट लीजिए. आपकी बर्फी तैयार है. अब आप इसका भोग लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें –  [LIVE] Happy Janmashtami 2026 Wishes: श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा… जन्माष्टमी की भक्तिमय शुभकामनाएं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ