Healthy Diet: आज के समय की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग खाने को लेकर लापरवाही बरतने लगे हैं जिसके चलते उन्हें कई गंभीर बीमारियां चपेट में ले रही हैं। ऐसे में हेल्दी बने रहने के लिए डाइट में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है जिससे आप शारीरिक और मानसिक तौर पर हेल्दी बने रहें।
अगर आप हेल्दी डाइट को नहीं अपनाते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है जिससे आप जल्दी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी डाइट बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप हमेशा सेहतमंद बने रह सकते हैं। आइए आपको हेल्दी डाइट के बारे में बताते हैं।
डाइट में अपनाएं साबुत अनाज
अगर आप हमेशा फिट और हेल्दी बने रहना चाहते हैं तो डाइट में साबुत अनाज जैसे- जौ, ओट्स, गेहूं और दलिया को शामिल करना बेहद जरूरी है। अनाज में कार्ब्स और फाइबर की काफी अच्छी मात्रा मौजूद होती है इसलिए इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल में बना रहता है। वहीं साबुत अनाज में विटामिन और मिनरल्स की भी अच्छी मात्रा होती है जो आपको ढेरों सेहत लाभ प्रदान करते हैं।
मौसमी फल और सब्जियां खाएं
फल और सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इनमें ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर का फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं। अगर आप हमेशा फिट और हेल्दी बने रहना चाहते हैं तो डाइट में मौसमी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। ऐसे में बेहतर होगा कि आप फलों को ब्रेकफास्ट में और सब्जियों को लंच और डिनर में सेवन करें।
ये भी पढ़ें- Glowing Skin: चाहिए Kiara Advani जैसी ग्लोइंग स्किन?
डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स लें
अगर आप हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, पनीर, घी, दही और छाछ को अवश्य शामिल करें। पनीर आपको प्रोटीन प्रदान करता है. वहीं दूध, दही और छाछ कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप दोपहर के समय में दही और छाछ का सेवन करें और रात में दूध पिएं।
दालें खाएं
दाल प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है। हालांकि इसमें अन्य विटामिन्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में चना, अरहर, मसूर, मूंग और उड़द की दाल को शामिल कर सकते हैं। दाल के सेवन से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
2 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
2 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
4 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
5 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
5 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
8 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
9 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines